- इसके 5वें संस्करण में गोदरेज वैल्यू को–क्रिएटर्स क्लब (GVCC) के 2100 से अधिक आर्किटेक्ट्स और डिज़ाइनर्स शामिल हुए।
गोवा : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने अपने ‘लॉक्स एंड आर्किटेक्चरल सॉल्यूशंस’ व्यवसाय के माध्यम से 7 मार्च 2026 को गोवा में गोदरेजवैल्यूको-क्रिएटर्सक्लब(जीवीसीसी) अवार्ड्स2026 के पांचवें संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भारत के प्रमुख आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनर्स और उद्योग जगत के प्रभावशाली लोग आर्किटेक्चर और डिज़ाइन में उत्कृष्टता, नवाचार और स्थिरता का उत्सव मनाने के लिए एक साथ आए।
गोदरेज वैल्यू को-क्रिएटर्स क्लब (जीवीसीसी) के अंतर्गत आयोजित इन पुरस्कारों में जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच पूर्ण हुई उत्कृष्ट परियोजनाओं को 15 श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इन श्रेणियों में आवासीय, वाणिज्यिक, हॉस्पिटैलिटी, संस्थागत तथा विशेष डिजाइन से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट शामिल थे।
इस वर्ष गोदरेज वैल्यू को-क्रिएटर्स क्लब (जीवीसीसी) अवार्ड्स को देशभर से बड़ी संख्या में प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जो इस क्षेत्र में नवाचार, स्थिरता और उपयोगकर्ता-केंद्रित डिजाइन के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाती हैं। विजेताओं का चयन एक निष्पक्ष, कड़ी और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। इसके लिए प्रतिष्ठित जूरी पैनल का गठन किया गया था, जिसमें प्रख्यात वास्तुकार और डिजाइन विशेषज्ञ शामिल थे। इनमें आर्किटेक्ट विवेक सिंह राठौड़, आर्किटेक्ट हार्टमुट, आर्किटेक्ट यतिन पटेल, आर्किटेक्ट सौरभ चंद्रा, आर्किटेक्ट राहुल साठे और आर्किटेक्ट चरणजीत सिंह शाह सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे।
इस अवसर पर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “गोदरेज वैल्यू को-क्रिएटर्स क्लब (जीवीसीसी) अवार्ड्स का पाँचवाँ संस्करण भारत के डिजाइन भविष्य को सम्मानित करने और उसे नई दिशा देने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। समय के साथ गोदरेज वैल्यू को-क्रिएटर्स क्लब एक प्रभावशाली उद्योग मंच के रूप में विकसित हुआ है। नवाचार और स्थिरता पर आधारित इस साल के आयोजन ने सफलता के नए मानक तय किए हैं। हमें कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स देखने को मिले, जो नई सोच और सही सामग्री के चुनाव को दर्शाते हैं। ये दिखाते हैं कि कैसे अच्छे डिज़ाइन से लोगों के अनुभव को बेहतर बनाया जा सकता है। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप भारत के वास्तुकला और डिजाइन समुदाय को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवीसीसी के माध्यम से हमारा उद्देश्य सहयोग को बढ़ावा देना, उत्कृष्टता को पहचान देना और ऐसी डिजाइन सोच को प्रोत्साहित करना है जो भविष्य के लिए अधिक सुरक्षित, स्मार्ट और सार्थक स्थानों के निर्माण में योगदान दे।”
पुरस्कार समारोह में वास्तुकला और डिजाइन क्षेत्र के वरिष्ठ पेशेवरों के साथ-साथ उभरते प्रतिभाशाली डिजाइनर और उद्योग के साझेदार भी शामिल हुए। यह मंच ज्ञान के आदान-प्रदान, सहयोग और भविष्य की डिजाइन सोच पर सार्थक संवाद का अवसर बना। विजेताओं को सुरक्षित, स्मार्ट और अधिक टिकाऊ वातावरण के निर्माण में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के विभिन्न प्लेटफॉर्म और साझेदार मीडिया नेटवर्क के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिलेगी।
वर्ष 2021 में शुरू हुए GeeVees Awards समय के साथ उद्योग में एक प्रतिष्ठित मानक के रूप में स्थापित हो चुके हैं। यह मंच देशभर के वास्तुकारों और डिजाइनरों को एक साथ लाकर नवाचार, जिम्मेदार डिजाइन प्रथाओं और ज्ञान साझा करने को प्रोत्साहित करता है। गॉडरेज वैल्यू को-क्रिएटर्स क्लब के माध्यम से यह पहल उद्योग के साथ जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
GeeVees Awards 2026 के विजेता:
- कम्पार्टमेंट एस4 – श्रेणी: आर्किटेक्चर – पब्लिक एवं इंस्टीट्यूशनल बिल्डिंग
- मिलाना मालाडकर और अरविंद जगन्नाथन – श्रेणी: आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर – एजुकेशनल
- श्रेया सांघवी और विपुल सांघवी – श्रेणी: आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर – सेफेस्ट प्रोजेक्ट्स
- मनोज पटेल – श्रेणी: आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर – छोटे शहरों में वाणिज्यिक प्रोजेक्ट (जनसंख्या 1 लाख से कम)
- प्राची पारेख वोरा और विनीत जे. वोरा – श्रेणी: आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर – छोटे शहरों में आवासीय प्रोजेक्ट (जनसंख्या 1 लाख से कम)
- रोनक मुकेश पटेल – श्रेणी: आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर – मल्टी-यूनिट हाउसिंग
- ओंकार वाइंगणकर – श्रेणी: आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर – हेल्थकेयर
- मनीष बैंकर – श्रेणी: आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर – हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट (50 से अधिक कमरे)
- श्रवण प्रदीप और मेघा ननैया – श्रेणी: आर्किटेक्चर – रेजिडेंशियल विला एवं बंगला
- स्नेहा ओस्तावल – श्रेणी: इंटीरियर डिजाइन – वाणिज्यिक प्रोजेक्ट (3000 वर्गफुट से अधिक)
- दीपिका सेठी – श्रेणी: आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर – हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट (50 कमरों से कम)
- बिजॉय रामचंद्रन और सुनीथा कोंडूर – श्रेणी: इंटीरियर डिजाइन – रेजिडेंशियल अपार्टमेंट / विला / बंगला (3000 वर्गफुट से अधिक)
- प्रणवी जैन और ध्रुव डीवी – श्रेणी: इंटीरियर डिजाइन – वाणिज्यिक प्रोजेक्ट (3000 वर्गफुट से कम)
- कोपल त्रिवेदी – श्रेणी: इंटीरियर डिजाइन – रेजिडेंशियल अपार्टमेंट / विला / बंगला (3000 वर्गफुट से कम)
- मालविका महेश और राहुल कुमार – श्रेणी: इंटीरियर डिजाइन – रेजिडेंशियल अपार्टमेंट / विला / बंगला (3000 वर्गफुट से कम)


