ग्वालियर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, कांग्रेस को फिर से झटका लगता दिखाई दिया है, विजयपुर विधानसभा सीट से विधाक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द हो गया है। अब बीजेपी के रामनिवास रावत वहां से विधायक होंगे, श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा सीट विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द हो गया है। मुकेश मल्होत्रा ने चुनाव के दौरान क्रिमिनल रिकॉर्ड को छुपाया था। मामला कोर्ट में चल रहा था। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में केस की सुनवाई हुई है। हाईकोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को रद्द कर दिया है। अब विजयपुर से रामनिवास रावत विधायक होंगे।
मुकेश मल्होत्रा नहीं होंगे विधायक
मध्यप्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रामनिवास रावत को कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने मात दी थी। कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद बीजेपी उम्मीदवार रामनिवास रावत कोर्ट गए थे। कोर्ट में उन्होंने याचिका लगाई थी कि मल्होत्रा ने चुनावी हलफनामे में अपने ऊपर चल रहे केस की जानकारी नहीं दी है। उन्होंने मल्होत्रा के खिलाफ चल रहे 6 केस की जानकारी कोर्ट को दी थी। कोर्ट ने साक्ष्यों को देखने के बाद मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को शून्य कर दिया है।
रामनिवास रावत फिर बनेंगे मंत्री
उपचुनाव में रामनिवास रावत दूसरे नंबर पर रहे थे। पहले उम्मीदवार का चुनाव शून्य घोषित होने पर दूसरे नंबर वाले को विधायक मान लिया जाता है। अब रामनिवास रावत विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक होंगे। विजयपुर उपचुनाव में रामनिवास रावत को 7 हजार 364 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। यह हार उन्हें तब मिली थी, जब वो मोहन सरकार में मंत्री थी।


