भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, कांग्रेस को फिर से झटका लगता दिखाई दिया है, विजयपुर विधानसभा सीट से विधाक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द हो गया है। अब बीजेपी के रामनिवास रावत वहां से विधायक होंगे, श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा सीट विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द हो गया है। मुकेश मल्होत्रा ने चुनाव के दौरान क्रिमिनल रिकॉर्ड को छुपाया था। मामला कोर्ट में चल रहा था। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में केस की सुनवाई हुई है। हाईकोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को रद्द कर दिया है। अब विजयपुर से रामनिवास रावत विधायक होंगे।
जीतू पटवारी ने साधा निशाना
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के एक आदिवासी विधायक मुकेश मल्होत्रा को पदमुक्त करवा दिया, और हारे हुए प्रत्याशी को वापस विधायक घोषित करवा लिया। यह भारतीय जनता पार्टी के अंत की शुरुआत है। भाजपा को यह कभी स्वीकार नहीं होगा कि एक आदिवासी व्यक्ति सामान्य सीट से विधायक कैसे बन गया। इस पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार प्रसंग का भी हवाला दिया, जिसमें सदन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनके लिए ‘औकात’ शब्द का उपयोग किया था, जिसके बाद उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था।
फिर गरमाया ‘सिंघार औकात’ मामला
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सदन में आदिवासी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी से उनकी औकात पूछती है, और चुने हुए आदिवासी विधायकों का चुनाव साम, दाम, दंड, भेद लगाकर शून्य करवाती है। स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी दलित और आदिवासी विरोधी है। हमें माननीय सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। हम सुप्रीम कोर्ट में अपील कर कानूनी तरीके से फिर से कांग्रेस का विधायक बनवाएंगें।


