CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत से ही मौसम बदलने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में दिन में तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना भी नहीं दिखाई दे रही है।
सबसे गर्म राजनांदगांव
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया। यहां पारा 39 डिग्री सेल्सियस रहा। तो वहीं न्यूनतम तापमान Ambikapur में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बनी हुई निम्न दबाव रेखा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड से होते हुए बिहार और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र तक समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर ऊपर एक निम्न दबाव रेखा बनी हुई है। हालांकि इसका असर फिलहाल छत्तीसगढ़ पर नहीं पड़ रहा है, इसी के चलते बारिश की संभावना कम बनी हुई है।
राजधानी में धुंध
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी रायपुर में सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। जिसके चलते शहर का अधिकतम तापमान आगे पीछे हो सकता है।


