P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी के बड़वारा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार चार लोगों की मौके...

कटनी के बड़वारा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार चार लोगों की मौके पर मौत

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी /बड़वारा— कटनी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार चारों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में रेलवे पुलिया के पास मंगलवार को कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक पर एक साथ चार लोग सवार थे और सभी कटनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उमरिया की दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह के रूप में हुई है।हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट