Wing Commander Vipul Yadav Suicide : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान विपुल यादव के रूप में हुई है। विपुल यादव विंग कमांडर के पद पर पदस्थ थे।
फांसी लगाकर की आत्महत्या
जानकारी के अनुसार घटना पुरेना स्थित विधायक कॉलोनी की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मकान नंबर 79 में विंग कमांडर विपुल यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के रहने वाले है विपुल
शुरूआती जानकारी के अनुसार मृतक विपुल यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वही खबर है कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


