MP Gas Cylinder Crisis : राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में पिछले दो दिनों से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि ईरान इजरायल तनाव के चलते आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। जिसके चलते सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट और शादी-ब्याह से जुड़े कारोबार पर पड़ रहा है।
होटल रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट
कमर्शियल गैस की कमी से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है। कारोबारी संगठनों का कहना है कि वर्तमान में जो स्थिति बन रही है वो लगभग इमरजेंसी जैसी बनती जा रही है। व्यवसायियों को गैस की कमी के चलते अपने व्यापार की चिंता सताने लगी है।
शादियों का सीजन, बढ़ी परेशानी
राजधानी भोपाल में अगले 20 दिनों के अंदर करीब एक हजार से अधिक शादियां होने वाली हैं। ऐसे में कैटरिंग से जुड़े लोगों के सामने गैस सिलेंडर की उपलब्धता बड़ी समस्या बन सकती है।
सराफा कारोबार भी प्रभावित
कमर्शियल गैस की कमी के चलते आभूषण उद्योग पर भी पड़ रहा है। भोपाल सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि शहर में करीब तीन हजार कारीगर सोना-चांदी के आभूषण बनाने का काम करते हैं। इन कारीगरों को हर महीने करीब तीन सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। इस हिसाब से एक महीने में करीब 9 हजार सिलेंडर की खपत होती है, यानी रोजना करीब 300 सिलेंडर की आवश्यकता रहती है।
जबलपुर में भी सिलेंडर किल्लत
वही संस्कार धानी जबलपुर में भी कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति को लेकर होटल संचालों में में चिंता बढ़ गई है। सरकार की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को पहले प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर अन्य लोगों को फिलहाल आपूर्ति रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।
खाद्य आयुक्त ने जारी किए निर्देश
बताया जा रहा है कि खाद्य आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में प्रशासन को गैस आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है।


