P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशस्टंटबाज छात्र नेता ने हाथ जोड़कर मांगी माफी… सांसद प्रतिनिधि के जन्मदिन...

स्टंटबाज छात्र नेता ने हाथ जोड़कर मांगी माफी… सांसद प्रतिनिधि के जन्मदिन पर निकाली थी रैली

बिना अनुमति रैली पर हुआ मामला दर्ज

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ इंदौर में एक छात्र नेता आयुष भार्गव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वो कई छात्रों के साथ सड़क पर बीजेपी नेता का जन्मदिन मनाने निकला, और जमकर स्टंटबाजी की, इसके बाद पुलिस ने उस पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, वही अब छात्र नेता भार्गव का हाथ जोड़कर माफी मांगता वीडियो भी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वो आगे कभी भी इस तरह की गलती नहीं करने का वादा कर रहा है।

क्या है पूरा मामला
खुद को सांसद शंकर लालवानी का प्रतिनिधि पंकज फतेहचंदानी के जन्मदिन पर बिना अनुमति वाहन रैली निकालने के मामले में छात्र नेता आयुष भार्गव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद भार्गव के हौसले पस्त पड़ गए और उसने हाथ जोड़कर माफी मांगी है। दरअसल आयुष पर मोटर व्हीकल एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जिसने 7 मार्चको शहर में वाहन रैली निकाली थी, उसमे कई युवा शामिल थे। इस स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया था। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

यातायात को जमकर किया था बाधित
आयुष भार्गव के रैली निकाले जाने की वजह से जमकर यातायात बाधित हुआ था। हालांकि पुलिस ने उसे थाने लाकर सारी कार्रवाई पूर्ण की और कोर्ट का दंड भरवाने के बाद जमानती धाराओं में थाने से ही जमानत दे दी। इस दौरान आयुष ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो अपलोड हुआ था, जिसमें कार से स्टंट करते हुए दिखाया गया है। इससे समाज में गलत संदेश गया है। उसने कहा कि वह समाज के सभी लोगों से माफी मांगता है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट