P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Bastar Militants Surrender : बस्तर में नक्सलवाद को झटका, 108 उग्रवादियों ने...

Bastar Militants Surrender : बस्तर में नक्सलवाद को झटका, 108 उग्रवादियों ने डाले हथियार

Bastar Militants Surrender : बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता सामने आई है। सरकार की पुनर्वास पहल के तहत 108 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले इन उग्रवादियों में 44 महिलाएं और 64 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल मिलाकर करीब 3.29 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

जगदलपुर में किया आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण का यह कार्यक्रम बस्तर के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित किया गया, जहां पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों की मौजूदगी में नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। कार्यक्रम में डीजीपी, एडीजी और बस्तर आईजी सहित सीआरपीएफ, बीएसएफ के अधिकारी मौजूद रहे।

हथियारों की बरामदगी

आत्मसमर्पण के दौरान सुरक्षा बलों भारी तादात में हथियारों और सामग्री बरामद की है। अधिकारियों के अनुसार कुल 101 हथियार बरामद किए गए हैं। जिनमें 7 AK-47, 10 INSAS राइफल, 5 SLR, 4 LMG, 20 .303 राइफल और 11 BGL जैसे हथियार शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने करीब 3.61 करोड़ रुपये नकद और 1 किलो सोना जब्त किया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट