P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीउमरियापान में सड़क हादसा, पुलिस की तत्परता से दो युवकों की बची...

उमरियापान में सड़क हादसा, पुलिस की तत्परता से दो युवकों की बची जान; टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर जब्त

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी–थाना उमरियापान पुलिस ने मानवता और तत्परता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर को भी जब्त कर चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में जिले की पुलिस लगातार जनसेवा और त्वरित कार्रवाई के उदाहरण पेश कर रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी उमरियापान उप निरीक्षक महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हादसे में घायल युवकों को तत्काल उपचार दिलाने में अहम भूमिका निभाई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे थाना उमरियापान और डायल 112 पर सूचना मिली कि ग्राम बम्हनी उमरियापान-ढीमरखेड़ा मुख्य मार्ग पर प्रेम ढाबा के पास एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही थाना उमरियापान पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई।घटनास्थल पर दो युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़े मिले, जिनके पास उनकी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी पड़ी थी। घायलों की पहचान शिवम बर्मन (35 वर्ष) और किशन कुमार कोल (32 वर्ष), दोनों निवासी डोली मोहल्ला उमरियापान के रूप में हुई।घायलों की हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने बिना समय गंवाए उन्हें डायल 112 वाहन से शासकीय अस्पताल उमरियापान पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया।पुलिस ने घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर टक्कर मारने वाले नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर की तलाश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में सुरक्षित खड़ा करा दिया है। ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम की भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक गया प्रसाद मंगोरे, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, योगेंद्र सिंह, आशीष झारिया, अजय सिंह, आरक्षक मोहन तथा डायल 112 चालक इन्द्राज पौराणिक की विशेष भूमिका रही।

Umariyapan-Police-Saves-Two-Injured-In-Road-Accident-Tractor-Seized

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट