P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतLPG Gas Cylinder: एलपीजी गैस सिलेंडर भरवाने से पहले देख लें अपने...

LPG Gas Cylinder: एलपीजी गैस सिलेंडर भरवाने से पहले देख लें अपने शहर का रेट कार्ड… कालाबजारी करते पकड़े गए तो होगी इतने साल की जेल

LPG Gas Cylinder: कभी कोरोना से लोग परेशान थे और देशभर में हाहाकार मचा हुआ था, फिर सोना-चांदी के दाम बढ़ गए, जिसने मिडिल क्लास की कमर तोड़ दी. अब भारत भर में एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे घरेलू और व्यावसायिक दोनों प्रकार की गैस अब महंगी हो गई है. 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़े है, जबकि प्रमुख शहरों और राज्यों में 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में 144 रुपये की वृद्धि हुई है. कीमतों में बदलाव से न केवल घरों पर असर पड़ा है, बल्कि रेस्टोरेंट और होटल वाले भी परेशान हो गए हैं.

ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण तेल के दाम बढ़ रहे हैं. आइये जानते हैं आपके शहर में कितने रुपये यह मिल रहा है

  • नई दिल्ली- 913 (घरेलू), 1,884.50 (व्यावसायिक)
  • कोलकाता- 939 (घरेलू), 1,988.50 (व्यावसायिक)
  • मुंबई- 912.50 (घरेलू), 1,836 (व्यावसायिक)
  • चेन्नई- 928.50 (घरेलू), 2,043.50 (व्यावसायिक)
  • हैदराबाद- 965 (घरेलू), 2,105.50 (व्यावसायिक)
  • लखनऊ- 950.50 (घरेलू), 2,007 (व्यावसायिक)
  • पटना- 1,002.50 (घरेलू), 2,133.50 (व्यावसायिक)
  • बेंगलुरु- 915.50 (घरेलू), 1,958 (व्यावसायिक)
  • महाराष्ट्र- 912.50 (घरेलू), 1,836 (व्यावसायिक)
  • उत्तर प्रदेश- 950.50 (घरेलू), 2,007 (व्यावसायिक)
  • तमिलनाडु- 928.50 (घरेलू), 2,043.50 (व्यावसायिक)
  • केरल- 922 (घरेलू), 1,912 (व्यावसायिक)
  • गुजरात- 920.50 (घरेलू), 1,946 (व्यावसायिक)

सिलेंडर जमाखोरी करने पर कानून के तहत 7 साल तक की जेल

एलपीजी के दाम अचानक से बढ़ने पर हर तरफ जमाखोरी हो रही है. कहीं कहीं ब्लैक में तो 2 हजार रुपये से ज्यादा के सिलेंडर मिल रहे है. ऐसे में कानूनी विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आपूर्ति बाधित होने के दौरान एलपीजी सिलेंडर जमाखोरी करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. अकॉर्ड ज्यूरिस के प्रबंध भागीदार अलाय रज़वी ने कहा, “आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 7 के तहत, एलपीजी की कमी के दौरान भंडारण सीमा जैसे सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर जमाखोरी के लिए कारावास (न्यूनतम 3 महीने से 7 साल तक) और जुर्माना, या दोनों, का प्रावधान है. धारा 6ए के तहत सिलेंडर जब्त करने का भी प्रावधान है.”

दिल्ली-एनसीआर में एलपीजी की कमी से रेस्टोरेंट बंद, कालाबाजारी में कीमतों में भारी उछाल

एलपीजी आपूर्ति में आई भारी कमी का असर दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में देखने को मिल रहा है. नोएडा और आसपास के इलाकों में कई सड़क किनारे के विक्रेता और ढाबे एलपीजी सिलेंडर पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें या तो खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं या अस्थायी रूप से अपना कारोबार बंद करना पड़ रहा है. कुछ विक्रेताओं ने बताया कि कालाबाजारी में एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले लगभग 1,000 रुपये से बढ़कर 2,300-3,000 रुपये तक पहुंच गई है. इस कमी के कारण कई रेस्टोरेंट को अपने मेनू में कुछ आइटम कम करने पड़े हैं या खाना पकाने के लिए लकड़ी के चूल्हे जैसे विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ा है.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट