Neha Dewangan Attempted Suicide : रायगढ़ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां बीजेपी की पार्षद नेता देवांगन ने कथित तौर पर फिनायल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने अपनी जीवन लीला को समाप्त करने वाला कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार नेहा देवांगन वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद हैं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
खतरे से बाहर पार्षद
सूत्रों के मुताबिक समय पर इलाज मिलने से भााजपा पार्षद नेता देवांगन की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। घटना को लेकर बीजेपी में हड़कंप मच गया है। वही पुलिस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


