KhesariLal Yadav New Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के करोड़ों फैंस है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में और गाने किए है. अब एक बार फिर वह अपने नए गाने “ओठलाली प…” के साथ दर्शकों के बीच धमाल मचा रहे हैं. जैसे ही यह गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ, वैसे ही फैंस के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई. खेसारी की आवाज, जबरदस्त म्यूजिक और वीडियो की एनर्जी इस गाने को बेहद खास बना देती है.
खेसाली लाल यादव का नया गाना ओठलाली प
ओठलाली प की सबसे बड़ी खासियत इसका म्यूजिक और रोमांटिक अंदाज है. खेसारी लाल यादव अपनी अलग स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं और इस गाने में भी उनका वही अंदाज देखने को मिलता है. वीडियो में उनका डांस और एक्सप्रेशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है. गाने की धुन इतनी आकर्षक है कि इसे सुनते ही लोग झूमने लगते हैं. एक यूजर ने सॉन्ग सुनते ही कमेंट किया, गर्दा मचा दिया भैया… जरूर ब्लॉकबस्टर जाएगी. एक दूसरे यूजर ने लिखा, पवन सिंह से ज्यादा खेसारी लाल के गाने मस्त होते हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, ट्रेंडिंग स्टार है, ये तो गजब हो गया.
ओठलाली प के बारे में
“ओठलाली प…” गाने की बात करें तो इसका म्यूजिक काफी फ्रेश और डांसिंग मूड वाला है. गाने के बोल और बीट्स ऐसे हैं कि पार्टी, शादी या किसी भी फंक्शन में यह आसानी से बजाया जा सकता है. वीडियो में रंगीन लोकेशन, स्टाइलिश कॉस्ट्यूम और जबरदस्त डांस मूव्स गाने को और भी आकर्षक बनाते हैं. फैंस इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं. कई लोग इस पर रील और शॉर्ट वीडियो भी बना रहे हैं. यही वजह है कि गाना तेजी से वायरल हो रहा है और व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं. भोजपुरी म्यूजिक के चाहने वालों के लिए यह गाना इस साल के लोकप्रिय गानों में शामिल हो सकता है. अगर आप भी भोजपुरी गानों के शौकीन हैं और खेसारी लाल यादव के फैन हैं, तो “ओठलाली प…” जरूर सुनिए. इसमें आपको मस्ती, रोमांस और जबरदस्त म्यूजिक का पूरा मजा मिलेगा.
भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने और फिल्में दी हैं. उनकी खासियत यह है कि वे हर गाने में नई ऊर्जा और अलग स्टाइल लेकर आते हैं. यही वजह है कि उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं.


