Vastu Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसका घर शांति, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहे. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ खास पौधे लगाने से वातावरण में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और नकारात्मकता ऊर्जा, क्लेश कम होती है. पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि हवा को भी शुद्ध करते हैं और मन को शांत रखते हैं. अगर आप अपने घर में सकारात्मक माहौल बनाना चाहते हैं, तो ये पांच पौधे बेहद शुभ माने जाते हैं. फिर असर देख कर हर कोई आपसे घर की शांति का राज पूछेगा.
- तुलसी का पौधा
भारतीय घरों में तुलसी का पौधा बहुत पवित्र माना जाता है. धार्मिक महत्व के साथ-साथ यह वातावरण को भी शुद्ध करता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने और नकारात्मकता को दूर करने में मदद करती है. इसे घर के आंगन, बालकनी या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. यह कुछ बुरा होने वाला रहता है, तो उसे भी खुद पर ले लेता है.
- मनी प्लांट
मनी प्लांट सबसे लोकप्रिय इनडोर पौधों में से एक है. माना जाता है कि यह घर में धन और समृद्धि को आकर्षित करता है. इसकी हरी पत्तियां पॉजिटिव अनर्जी को फैलाने में मदद करती हैं. वास्तु के अनुसार इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना अच्छा माना जाता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना बढ़ती है.
- लकी बैंबू
लकी बैंबू का नाम ही बताता है कि यह सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है. इसे घर या ऑफिस में रखने से शांति और संतुलन का माहौल बनता है. वास्तु और फेंगशुई दोनों में इसे सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है. इसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से अच्छा प्रभाव देखने को मिलता है.
- स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट सिर्फ देखने में ही सुंदर नहीं होता बल्कि यह हवा को भी साफ करने में मदद करता है. खास बात यह है कि यह रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है. वास्तु के अनुसार यह पौधा घर को नकारात्मक ऊर्जा से बचाने में सहायक माना जाता है. इसे घर के प्रवेश द्वार या बेडरूम के पास रखा जा सकता है.
- एलोवेरा
एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है और त्वचा-स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. वास्तु के अनुसार यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करने और सकारात्मकता को बढ़ाने में मदद करता है. इसे घर के उत्तर या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है.


