P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMonalisa Wedding: सीएम डॉ. मोहन यादव से मोनालिसा के पिता की गुहार…...

Monalisa Wedding: सीएम डॉ. मोहन यादव से मोनालिसा के पिता की गुहार… बेटी को सुरक्षित वापस लाने की मांग

केरल से पिता को भगाया गया

खरगोन/खबर डिजिटल/ चर्चित ‘कुंभ गर्ल’ मोनालिसा ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली, उसके बाद से मामले में लव जिहाद के आरोप लगाए जा रहे हैं, इसी बीच मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने केरल से लौटकर अपनी बेटी को सुरक्षित वापस लाने की मांग करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ लव जिहाद की घटना को अंजाम दिया गया है।

केरल से वापस भगाया
मोनालिसा के पिता ने बताया कि मुझे केरल से भगा दिया गया, और कहा गया कि अब यहां से तुम्हारा कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने पूरे देश में नाम कमाया है, इसलिए मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव से निवेदन करता हूं कि मेरी बेटी को सुरक्षित वापस दिलाया जाए। जयसिंह भोंसले ने कहा कि उनकी बेटी को धोखे से फंसाया गया है। यह एक तरह का लव जिहाद ही है। यह कहते हुए वे बेहद दुखी हो गए और भावुक होते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए।

पिता से बताया जान का खतरा
मोनालिसा ने पिता जयसिंह भोंसले से जान का खतरा होने के चलते पुलिस सुरक्षा की मांग की थी, जय सिंह जब पुलिस स्टेशन पहुंचे तो उन्हें मोनालिसा के 18 वर्ष का होने का हवाला देते हुए वहां से चले जाने को कहा गया। हालांकि केरल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने लव जिहाद से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने मंदिर में शादी की है। वहीं बुधवार को मोनालिसा ने फरमान खान से एक मंदिर में शादी कर ली थी और इस शादी को कई मंत्रियों ने केरल की सच्ची लव स्टोरी करार दिया था।

मोनालिसा के निर्देशक का भी आरोप
मोनालिसा को पहली बार फिल्म में ब्रेक देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने शादी को लव जिहाद करार दिया था। उन्होंने कहा था कि द केरला स्टोरी ने वहां के लव जिहाद को एक्सपोज किया था। उन्होंने एक पोस्ट में मोनालिसा को पीएफआई के लव जिहाद का शिकार होने की बात कहते हुए बताया कि उन्हें सर तन से जुदा किये जाने की धमकी मिल रही है।

हिंदू जागरण मंच हुआ सक्रिय
हिंदू जागरण मंच ने कहा है कि मोनालिसा एक सीधी साधी लड़की है, उसे समझाइश देकर घर वापसी कराई जाएगी। एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि यह विधर्मियों का षड्यंत्र है। महेश्वर के भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने कहा कि षडयंत्र पूर्वक लव जिहाद का काम हुआ है, और पिता के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया, जोकि किसी भी मायने में सही नहीं ठहराया जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट