cm mohan yadav today program: जारी मुख्यमंत्री कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 14 मार्च को कटनी के बरही नगर में किसान सम्मेलन, शाजापुर में विवाह सम्मेलन और बैतूल के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां कई विकासकार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 14 मार्च की व्यस्तताएं इस प्रकार हैं –
शाजापुर में विवाह सम्मेलन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन से वीसी के माध्यम से शुजालपुर, जिला शाजापुर में सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। सुबह 11:50 बजे भोपाल से बैतूल प्रस्थान करेंगे। यहां दोपहर 12:30 बजे बैतूल में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेवाल के घर जाएंगे। दोपहर 1:15 बजे बैतूल से बरही नगर (जिला कटनी) प्रस्थान करेंगे।
रमजान में झटपट लगाये ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, खाला-अम्मा बांधेगी तारीफों के पुल – Khabar Digital
कटनी में किसान सम्मेलन
दोपहर 2:50 बजे बरही नगर, विधानसभा विजयराघवगढ़ जिला कटनी में किसान सम्मेलन कार्यक्रम और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे बरही नगर से भोपाल रवाना होगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 6:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे।


