Eid Mehndi Designs 2026: ईद का त्योहार खुशियों, उत्साह और सजने-संवरने का खास मौका होता है. खासकर महिलाएं और लड़कियां इस दिन अपने पारंपरिक लुक को और आकर्षक बनाने के लिए मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. चांद रात यानी ईद से एक दिन पहले की शाम को मेहंदी लगाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. इस दिन घरों और बाजारों में मेहंदी की खुशबू और उत्साह का माहौल देखने को मिलता है.आजकल मेहंदी के कई तरह के डिज़ाइन ट्रेंड में हैं, जिनमें अरबी, इंडियन और फ्यूजन स्टाइल काफी लोकप्रिय हैं. हर डिजाइन का अपना अलग आकर्षण होता है और यह हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा देता है. अगर आप ईद 2026 पर कुछ नया और आकर्षक ट्राई करना चाहती हैं, तो यहां कुछ आसान और सुंदर मेहंदी डिज़ाइन के बारे में बताया गया है.
- सिंपल अरबी मेहंदी डिज़ाइन
अरबी मेहंदी अपने बड़े फूलों और बेल जैसे पैटर्न के लिए जानी जाती है. इसमें मोटी आउटलाइन और बीच-बीच में खाली जगह छोड़ी जाती है, जिससे डिजाइन ज्यादा भरा हुआ नहीं लगता और हाथों पर बेहद आकर्षक दिखाई देता है. यह डिज़ाइन खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें जल्दी मेहंदी लगानी होती है.

- फ्लोरल मेहंदी पैटर्न
फूलों से बने मेहंदी डिज़ाइन हमेशा से पसंद किए जाते रहे हैं. हथेली के बीच में फूल बनाकर उसके आसपास पत्तियां और छोटे-छोटे पैटर्न बनाना बहुत ट्रेंड में है. यह डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगता है और हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है.

- मंडला स्टाइल मेहंदी
मंडला डिजाइन भारतीय मेहंदी की पारंपरिक शैली मानी जाती है. इसमें हथेली के बीच में गोल आकृति बनाई जाती है और उसके चारों तरफ बारीक पैटर्न बनाए जाते हैं. यह डिजाइन क्लासिक होने के साथ-साथ बहुत ही एलिगेंट भी लगता है और त्योहारों के लिए एक परफेक्ट विकल्प है.

- चांद और सितारा मेहंदी
ईद का चांद इस त्योहार का सबसे खास प्रतीक माना जाता है. इसलिए कई लोग मेहंदी में चांद और सितारों के डिजाइन बनवाना पसंद करते हैं. इसमें आधे चांद के साथ फूल या पत्तियों की सजावट की जाती है, जो चांद रात की भावना को खूबसूरती से दर्शाती है.

- मिनिमल फिंगर मेहंदी
आजकल मिनिमल डिजाइन भी काफी ट्रेंड में हैं. इसमें पूरे हाथ की बजाय केवल उंगलियों या हाथ के किसी छोटे हिस्से पर हल्के पैटर्न बनाए जाते हैं. छोटे-छोटे डॉट्स, लाइनें और पत्तियों के डिजाइन हाथों को बहुत स्टाइलिश लुक देते हैं.

- ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी
इस डिजाइन में कलाई के पास ब्रेसलेट जैसा पैटर्न बनाया जाता है और उससे जुड़ी पतली रेखाएं उंगलियों तक जाती हैं. यह डिज़ाइन आधुनिक और पारंपरिक दोनों का खूबसूरत मिश्रण माना जाता है.


