भोपाल,खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 15 मार्च को बुरहानपुर जिले के नेपानगर, गुजरात के कच्छ और नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सुबह भोपाल से नेपानगर के लिए रवाना होंगे
मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 से बजे एडीजी इंटेलिजेंस एवं आयुक्त जनसंपर्क से ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर नेपानगर (बुरहानपुर) पहुंचेंगे।
जनजातीय सम्मेलन और विकास कार्यों का लोकार्पण
नेपानगर में मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यहां वे जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
इंदौर से गुजरात के कच्छ जाएंगे
इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से नेपालनगर से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इंदौर से वे दोपहर 2:55 बजे तक विमान द्वारा गुजरात के भुज (कच्छ) पहुंचेंगे।
भुज से मुख्यमंत्री कार द्वारा अंजार (कच्छ) जाएंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
रात में नई दिल्ली पहुंचेंगे, यहां रात्रि विश्राम
रात्रि में मुख्यमंत्री मोहन यादव भुज एयरपोर्ट से विमान द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचेंगे। नई दिल्ली में उनके स्थानीय कार्यक्रम प्रस्तावित हैं और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।


