राणापुर/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/राणापुर नगर की धरा पर पहली बार श्वेतांबर जैन समाज की 35 साध्वियों ने प्रवेश किया गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्य सेन श्री की आज्ञानुवर्तनी साध्वी श्री अनंतदृष्टा, साध्वी श्री मयूरकला श्रीजी ने साध्वी मंडल के साथ नगर प्रवेश किया ।साध्वी मंडल यहां श्री आदिनाथ नूतन मंदिर में प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका के मुहूर्त में मिश्रा देने पधारा है ।ज्ञारहेश्री आदिनाथ राजेंद्र जैन (ओसवाल )पंच के बैनर तले नूतन भव्य मंदिर में परमात्मा, गणधर ऐव गुरु प्रतिमा को गादी नसिन करने का शुभ मुहूर्त वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद नित्यसेनसूरीजी ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रदान किया हे। जिसकी तैयारिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी हे।
तरुण परिषद के अवि सकलेचा ने बताया कि श्री संघ ओर प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप सकलेचा, तरुण सकलेचा के निर्देशन में प्रतिष्ठा निमित्त पत्रिका लेखन सोमवार को आयोजित किया जाएगा। जिसमें निश्रा प्रदान करने के लिए राणापुर संघ की विनती पर गुजरात के गिरनार तीर्थ से उग्र विहार कर साध्वी मंडल यहाँ पहुंचा है।शनिवार शाम को साध्वी मंडल ने झाबुआ से विहार किया था।रात्रि विश्राम आमली फलिया के प्राथमिक विद्यालय में कर सुबह राणापुर की ओर विहार किया ।नगर की बाहरी सीमा स्थित संजय अग्रवाल के निवास इंद्रप्रस्थ पर समाज जनों ने अगवानी करी।यहाँ से ढ़ोल ढ़माकों के साथ साध्वी मंडल को एक शोभायात्रा के रूप में नगर प्रवेश कराया गया।सुविधिनाथ जिन मंदिर पहुंच कर साध्वी मंडल ने जिन दर्शन व चैत्य वंदन किया।इसके बाद शोभायात्रा राजेंद्र भवन पहुंची ।यहाँ श्राविकाओं ने गहुली कर उनकी अगवानी करी।श्रीसंघ अध्यक्ष दिलीप सकलेचा ने स्वागत भाषण दिया।मांगलिक वरिष्ठ साध्वी श्री अनंत दृष्टा श्री जी ने फरमाया।मधुर प्रवचन कार साध्वी श्री मयूरकलाश्रीजी ने पहले पुण्य सम्राट के उपकारों का वर्णन किया।साध्वी श्री ने कहा कि परमात्मा की प्रतिष्ठा का पावन अवसर जीवन मे दुर्लभ होता है।समाज के हर व्यक्ति को इसमें उत्साह व उमंग से शामिल होकर पुण्य अर्जन करना चाहिए।बढ़चढ़कर लाभ लेने के भाव रखकर अपना भव सुधारने का प्रयास करना चाहिए।श्री संघ की ओर से सोहन सेठ ,चंद्रसेन कटारिया, रमेशचंद्र नाहर,कमलेश कटारिया,अनिल सेठ ,दिलीप सकलेचा आदि ने साध्वी मंडल से नगर में 8 दिन की स्थिरता की विनती की।साध्वी श्री ने प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त हर घर आयम्बिल व प्रतिदिन मंदिर में प्रभु भक्ति का क्रम शुरू करने की प्रेरणा दी।संचालन सुरेश समीर ने किया।रात्रि में चौबीसी ओर मेंहदी वितरण का आयोजन रखा गया ।
आज होगा शुभ मुहूर्त में पत्रिका लेखन
प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका के लेखन का शुभ मुहूर्त सोमवार को साध्वी मंडल की पावन निश्रा में होगा।
ओसवाल समाज का प्रत्येक व्यक्ति आयोजन को सफल बनाने हेतु कृत संकल्पित बना हुआ है।राजेंद्र भवन के ऊपर वाले हाल को सजाया गया है।
तेजमल सकलेचा,प्रदीप भंसाली विपुल बापू,शैलेश सेठ,बाबू सेठ अवि सकलेचा आदि व्यवस्था में लगे हुए हे।
प्रवेश कार्यक्रम समाज के वरिष्ठ सोहनलाल सेठ,अनिल सेठ, मांगीलाल सकलेचा,चंद्रसेन कटारिया,इंद्रमल कटारिया,मनोहर नाहर,मुकेश चौधरी,मुकेश हरण रमेश नाहर,दिनेश नाहर,दिलीप सालेचा,मोदीत सेठ,ईशान भंसाली,हर्षित दसेड़ा,हेमेंद्र सेठ,विक्की सकलेचा,राजेंद्र सियाल,मुकेश नागोरी ऐव अनीता बाठिया सहित ,तनु सकलेचा,हंसा नाहर,प्रिया सियाल,पिंकी सेठ आदि मौजूद रहे।


