P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशश्योपुर सड़क हादसा: 4 महिलाओं की मौत, 22 घायल, मुख्यमंत्री ने आर्थिक...

श्योपुर सड़क हादसा: 4 महिलाओं की मौत, 22 घायल, मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता के दिए निर्देश

Shivpur Road Accident: मृतकों के परिजन को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

श्योपुर/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के श्योपुर में गुरुवार की देर रात विजयपुर क्षेत्र के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से 4 महिलाओं की मौत हो गई थी। हादसे में करीब 22 लोग गंभीर हो गए थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव को श्योपुर सड़क हादसा की जानकारी लगते ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हुई दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया और मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

आर्थिक सहायता प्रदान करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिलाओं के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि दुर्घटना में जो घायल हुए हैं, उनको उपचार प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की भी कामना की।

मौके पर पहुंची मदद, घायलों का चल रहा इलाज

जानकारी के मुताबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हुई थी। जिसमें मृतकों की पहचान सरोज पत्नी मगन गुर्जर, सुनेना पत्नी कल्ला गुर्जर, सीमा पत्नी कालू गुर्जर और गीता पत्नी घनश्याम गुर्जर के रूप में हुई है। घायलों का उपचार पास के जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा, श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

MP Transfer Policy: MP में होंगे ताबड़तोड़ तबादले, हटेगी तबादला नीति से पाबंदी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट