P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP IAS Property : मध्यप्रदेश के सबसे धनवान IAS अधिकारी कौन? करोड़ों...

MP IAS Property : मध्यप्रदेश के सबसे धनवान IAS अधिकारी कौन? करोड़ों में है प्रॉपर्टी

MP IAS Property : मध्यप्रदेश कैडर के IAS अधिकारियों द्वारा साल 2025 के लिए अपनी अचल संपत्तियों का विवरण केंद्र सरकार को सौंप दिया गया है। 1 जनवरी 2026 तक की संपत्ति का ब्यौरा देने वाली इस रिपोर्ट में कई अधिकारियों के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति सामने आई है। आंकड़ों के अनुसार अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव प्रदेश के सबसे धनवान IAS अधिकारी बताए गए हैं।

मनु श्रीवास्तव की संपत्ति

केंद्रीय कार्मिक विभाग को भेजी गई जानकारी के मुताबिक मनु श्रीवास्तव की कुल अचल संपत्ति लगभग 19.50 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनकी संपत्तियों में प्रयागराज और नोएडा में आवासीय प्रॉपर्टी शामिल है। दोनों शहरों में उनके नाम से मकान दर्ज हैं।

मुख्य सचिव अनुराग जैन

प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की कुल संपत्ति करीब 4.15 करोड़ रुपये बताई गई है, जो मनु श्रीवास्तव की संपत्ति की तुलना में लगभग 4.7 गुना कम है। उनके पास दो फ्लैट, एक प्लॉट और एक मकान है, जो नोएडा, जयपुर और भोपाल में स्थित हैं।

कलेक्टर किशोर कन्याल

प्रदेश के 55 जिलों के कलेक्टरों में किशोर कन्याल सबसे अधिक संपत्ति वाले कलेक्टर के रूप में सामने आए हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 3.18 करोड़ रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार 17 कलेक्टरों के पास घर, दुकान या कृषि भूमि जैसी संपत्तियां हैं, जबकि 12 कलेक्टरों ने अपने नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं होने की जानकारी दी है।

ये भी धनवान IAS

इसके अलावा नीरज मंडलोई के पास करीब 4.97 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि संजय दुबे के पास लगभग 4.67 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है। वहीं राघवेंद्र सिंह की संपत्ति करीब 2.51 करोड़ रुपये बताई गई है।

तो वही राजेश राजौरा के पास लगभग 1.73 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जिसमें तीन कृषि भूमि, एक कार्यालय और एक प्लॉट शामिल हैं। ये प्रॉपर्टी अहमदाबाद और भोपाल मेंं है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट