P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में भू-माफियाओं का साम्राज्य! खेतों पर काटे जा रहे अवैध प्लॉट,...

कटनी में भू-माफियाओं का साम्राज्य! खेतों पर काटे जा रहे अवैध प्लॉट, प्रशासन पर संरक्षण के आरोप

सौरभ कटनी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक इन दिनों अवैध प्लॉटिंग का खेल धड़ल्ले से जारी है। सूत्रों के मुताबिक जिले में भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि कलेक्टर के सख्त आदेशों के बावजूद खुलेआम कृषि भूमि पर प्लॉट काटे जा रहे हैं। बिना डाइवर्शन और बिना कॉलोनी डेवलपमेंट की अनुमति के खेती की जमीन को आवासीय प्लॉट में बदलकर बेचा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पूरे मामले में मूकदर्शक बना हुआ है।जानकारी के अनुसार नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत रपटा पेट्रोल पंप के सामने अंदर दुबे कॉलोनी के पीछे अवैध रूप से प्लॉटिंग का काम तेजी से चल रहा है। वहीं स्लीमनाबाद क्षेत्र में भी दो अलग-अलग स्थानों पर भू-माफिया कृषि भूमि पर कच्ची सड़क डालकर प्लॉट काट रहे हैं और खुलेआम बिक्री कर रहे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना प्रशासनिक स्वीकृति, बिना नक्शा पास कराए और बिना भूमि का डाइवर्शन कराए ही कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। नियमों को ताक पर रखकर खेतों को प्लॉट में बदल दिया गया है, जिससे शासन के राजस्व को भी भारी नुकसान हो रहा है।गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि अवैध कॉलोनी डेवलप करने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद जिले में कई स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग का कारोबार खुलेआम जारी है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में अवैध कॉलोनियों की संख्या और बढ़ जाएगी। वहीं प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर लोगों ने सवाल उठाते हुए भू-माफियाओं को संरक्षण दिए जाने के आरोप भी लगाए हैं।अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले में कब तक कार्रवाई करता है या फिर अवैध प्लॉटिंग का यह खेल इसी तरह चलता रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट