P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Bijapur School Girls Pregnant : बीजापुर में तीन स्कूली छात्राएं हुई गर्भवती,...

Bijapur School Girls Pregnant : बीजापुर में तीन स्कूली छात्राएं हुई गर्भवती, मचा हड़कंप

Bijapur School Girls Pregnant : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालुर क्षेत्र में तीन स्कूली छात्राओं के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दो छात्राएं 12वीं और एक छात्रा 11वीं कक्षा की हैं, तीनों छात्राओं ने हाल ही में हुई बोर्ड परीक्षाएं भी दी हैं। बताया जा रहा है कि तीनों छात्राएं करीब पांच महीने की गर्भवती हैं।

बनाए गए प्रसव कार्ड

सूत्रों के मुताबिक तीनों छात्राओं का स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रसव कार्ड भी तैयार कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है।

पोटाकेबिन में पढ़ती थी छात्राएं

शुरुआती जानकारी में बताया गया था कि छात्राएं गंगालुर पोटाकेबिन में पढ़ाई करती थीं, लेकिन जिला प्रशासन ने इस दावे से इनकार किया है। कलेक्टर संबित मिश्रा के अनुसार छात्राएं किसी आवासीय छात्रावास में नहीं रह रही थीं, बल्कि अपने घर से ही परीक्षा दे रही थीं। उन्होंने बताया कि 11वीं की एक छात्रा पहले गंगालुर पोटाकेबिन में पढ़ती थी, लेकिन छात्राएं बीते साल अक्टूबर माह से अनुपस्थित है।

जांच के दिए निर्देश

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस की टीम गंगालुर क्षेत्र में लोगों से पूछताछ कर रही है, हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

छात्रावास से बाहर किए जाने का भी दावा

सूत्रों का कहना है कि गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद छात्राओं को छात्रावास से बाहर कर दिया गया था। हालांकि छात्रावास की अधीक्षिका का कहना है कि यह घटना उनके कार्यकाल से संबंधित नहीं है।

एक छात्र नाबालिग!

बताया जा रहा है कि गर्भवती छात्राओं में से एक नाबालिग भी हो सकती है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के सामने आने के बाद छात्रावास और शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा एवं निगरानी पर सवाल खड़े होने लगे है।

क्या बोले जिला शिक्षा अधिकारी?

मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि गर्भवती छात्राओं का किसी छात्रावास या पोटाकेबिन से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल जांच जारी है और मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट