P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतBalika Samridhi Scheme: सरकार दे रही है बेटियों की पढ़ाई के लिए...

Balika Samridhi Scheme: सरकार दे रही है बेटियों की पढ़ाई के लिए पैसे, जानें पूरी डिटेल

Balika Samridhi Scheme:भारत सरकार समय-समय पर बेटियों के लिए कई योजनाएं चलाती रही है, ताकि उनकी शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके. इन्हीं योजनाओं में एक महत्वपूर्ण योजना बालिका समृद्धि योजना है. इस योजना का उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना, उनकी पढ़ाई में मदद करना और समाज में बाल विवाह जैसी समस्याओं को कम करना है.बालिका समृद्धि योजना की शुरुआत वर्ष 1997 में की गई थी. इस योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को जन्म से लेकर उनकी स्कूली शिक्षा तक वित्तीय सहायता देती है. इसका मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि बेटियां पढ़ाई जारी रखें और उन्हें आर्थिक कारणों से शिक्षा से दूर न होना पड़े.

बेटी के जन्म पर मिलती है पहली सहायता

इस योजना के तहत सबसे पहले बेटी के जन्म के बाद उसकी मां को 500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि बच्ची के जन्म के तुरंत बाद दी जाती है, ताकि परिवार को शुरुआती खर्च में थोड़ी मदद मिल सके.

इसके बाद बच्ची की पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार अलग-अलग कक्षाओं में हर साल स्कॉलरशिप भी देती है. इस आर्थिक सहायता का उद्देश्य परिवारों को यह प्रोत्साहन देना है कि वे अपनी बेटियों को स्कूल भेजें और उनकी पढ़ाई बीच में न रुकने दें.

पढ़ाई के लिए मिलती है स्कॉलरशिप

बालिका समृद्धि योजना के तहत कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक पढ़ने वाली छात्राओं को अलग-अलग राशि दी जाती है.

  • कक्षा 1 से 3 तक करीब 300 रुपये प्रति वर्ष
  • कक्षा 4 के लिए 500 रुपये
  • कक्षा 5 के लिए 600 रुपये
  • कक्षा 6 और 7 के लिए लगभग 700 रुपये
  • कक्षा 8 के लिए 800 रुपये
  • कक्षा 9 और 10 के लिए लगभग 1000 रुपये प्रति वर्ष

इस तरह धीरे-धीरे बढ़ती हुई यह आर्थिक सहायता बेटियों की शिक्षा जारी रखने में मदद करती है.

कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ

यह योजना मुख्य रूप से गरीबी रेखा से नीचे यानी BPL परिवारों के लिए बनाई गई है. ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, वे इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं. आम तौर पर इनमें ये दस्तावेज शामिल होते हैं.

  • बच्ची का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाते की जानकारी

इन दस्तावेजों के आधार पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाती है.

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए अभिभावकों को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, ब्लॉक विकास कार्यालय या महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क करना होता है. वहां से आवेदन फॉर्म लेकर जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करना पड़ता है. इसके बाद पात्रता की जांच की जाती है और चयन होने पर योजना का लाभ दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- Hyderabadi Red Chicken Curry Recipe: शादी जैसा स्वाद घर पर बनाएं, एक बार खाया तो बार-बार बनाने का मन करेगा


सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट