P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Board Exam Result 2026: इंतजार खत्म! कब जारी होगा 10वीं-12वीं बोर्ड...

MP Board Exam Result 2026: इंतजार खत्म! कब जारी होगा 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम, जानिए

MP Board Exam Result 2026: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द जारी होने की संभावना है। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक परिणाम घोषित किए जा सकता है।

बोर्ड सचिव ने दी जानकारी

बोर्ड के सचिव के अनुसार अब तक करीब 70 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। बाकी कार्य जल्द पूरा कर परिणाम को जल्द से जल्द जारी किया जा सकता है।

16 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

आपको बता दें कि इस साल प्रदेश में करीब 16 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। अब छात्रों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार हैं।

18 हजार शिक्षक कर रहे मूल्यांकन

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार 90 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जा रही है। और करीब 18 हजार शिक्षक मूल्याकंन कार्य में जुटे हुए है। कई जिलों में मूल्यांकन की गति तेजी है तो कुछ जिलों में धीमी गति से हो रहा है।

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बेवसाइट पर देख सकेंगे। जिसमेंं छात्रों को 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर और आवेदन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट