Cricketer Tilak Verma Ujjain : भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर तिलक वर्मा सोमवार को उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। और देश की समृद्धि और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
मंदिर समिति ने किया स्वागत
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से क्रिकेटर तिलक वर्मा का मंदिर परिसर में स्वागत और सम्मान किया गया। इस मौके पर उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद, रुद्राक्ष माला और सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान की गई।
क्या बोले तिलक वर्मा
बाबा महाकाल के दर्शन के बाद तिलक वर्मा ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आकर उन्हें शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर देश के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है और यहां आकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक अनुभूति हुई।
देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु
आपको बता दें कि महाकाल मंदिर में देश-विदेश की हस्तियां समय-समय पर दर्शन के लिए पहुंचती रहती हैं। इसी कड़ी में क्रिकेटर तिलक वर्मा भी बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे और आशीर्वाद लिया।


