Kerala Assembly Elections 2026: भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी सूची में जॉर्ज कुरियन को कंजिरापल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। जॉर्ज कुरियन फिलहाल मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और मोदी सरकार में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
कार्यकाल खत्म, मिली नई जिम्मेदारी
जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त होने वाला है। उससे पहले पार्टी ने उन्हें केरल में चुनावी मैदान में उतारते हुए अहम जिम्मेदारी दी है। केरल में जॉर्ज कुरियन को बीजेपी का ईसाई चेहरा माना जाता है।
कौन हैं जॉर्ज कुरियन?
जॉर्ज कुरियन केरल के कोट्टायम जिले के एट्टुमानूर के निवासी है। वे वर्ष 1980 से बीजेपी से जुड़े रहे है। उन्होंने राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा से की थी। वे सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी कर चुके हैं। वर्तमान में जॉर्ज कुरियन केंद्र सरकार में राज्य मंत्री है और एमपी से राज्यसभा सांसद है।
केरल विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम
आपको बता दें कि केरल में विधानसभा की सभी 140 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि चुनाव के परिणाम 4 मई को जारी किए जाएंगे।


