P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशधड़ल्ले से दौड़ रहे फ्लाई ऐश के ओवरलोड डंपर… पुलिस और परिवहन...

धड़ल्ले से दौड़ रहे फ्लाई ऐश के ओवरलोड डंपर… पुलिस और परिवहन विभाग की मेहरबानी

पुलिस ने की कुछ कार्रवाई

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ सिवनी जिले में फ्लाई ऐश के ओवरलोड डंपरों का परिवहन लगातार प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। जिले के बरेला स्थित झाबुआ पावर लिमिटेड (Jhabua Power Limited) से निकलने वाली फ्लाई ऐश के परिवहन का ठेका Adinath Traders के नाम से मधु जैन को दिया गया है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा लगातार ओवरलोड डंपरों के माध्यम से राखड़ (फ्लाई ऐश) का परिवहन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सांस लेने में हो रही दिक्कत
स्थानीय लोगों के अनुसार, ओवरलोड डंपरों से राखड़ गिरने के कारण पूरी सड़क पर धूल और राख की परत फैल जाती है। इससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा इस समस्या पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

पर्यावरण संरक्षण के नियमों को बताया धता
पर्यावरण संरक्षण के लिए नियम बनाने वाले विभाग भी इस मामले में अब तक प्रभावी कदम नहीं उठा पाए हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर उड़ रही राख से पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।

घंसौर पुलिस ने की कार्रवाई
स्थिति से परेशान होकर आखिरकार स्थानीय लोगों को खुद ही ओवरलोड डंपरों को रोकना पड़ा। लोगों के विरोध के बाद मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंची। इसके बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी देवेश बाथम के निर्देश पर घंसौर पुलिस ने कुछ ओवरलोड डंपरों पर चालानी कार्रवाई की।

स्थानीय लोगों का दिखा विरोध
हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कार्रवाई केवल औपचारिकता भर है। प्रशासन की नाक के नीचे से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ओवरलोड डंपर गुजरते हैं, लेकिन नियमित रूप से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती। इससे परिवहन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट