समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त तपस्या परिहार ने लंबित प्रकरणों और विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी–नगर निगम कटनी में सोमवार को मेयर इन काउंसिल सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने विभागीय योजनाओं, लंबित प्रकरणों और जनहित से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, राजस्व और न्यायालयीन मामलों सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में उपायुक्त शैलेष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री जायेन्द्र प्रताप सिंह, पवन श्रीवास्तव, मोना करेरा, मृदुल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र प्यासी, अतिक्रमण प्रभारी, योजना शाखा प्रभारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियाननिगमायुक्त ने बताया कि 19 मार्च से प्रदेशभर में जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत नगरीय क्षेत्रों में जल संरक्षण और संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। उन्होंने जलप्रदाय शाखा को निर्देश दिए कि जल स्रोतों की सफाई, सार्वजनिक कुओं की मरम्मत और जल संरक्षण से संबंधित आवश्यक तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाएं। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए पाइपलाइन लीकेज की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश भी दिए।शिविरों में मिले आवेदनों का जल्द निराकरणसंकल्प से समाधान अभियान के तहत आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज करने और लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश निगमायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए।सफाई व्यवस्था की रोजाना मॉनिटरिंगनगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी को डेयरी संचालकों को नोटिस जारी करने और आवारा श्वानों पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाने की हिदायत दी गई।विकास कार्यों में न हो देरीनिगमायुक्त ने जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग पर पोल शिफ्टिंग का कार्य शीघ्र शुरू करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रेमनगर बस्ती में चल रहे विद्युतीकरण कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक लेटलतीफी स्वीकार नहीं की जाएगी।कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों की समीक्षाबैठक में निगम कर्मचारियों के सीपीएफ, ईपीएफ, अनुकंपा नियुक्ति और परिवार कल्याण से जुड़े लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीमती राजकुमारी सोनी के परिवार कल्याण योजना से संबंधित प्रकरण को शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजी सुधार कर भोपाल स्तर पर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए।इन योजनाओं की भी हुई समीक्षाबैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, जन्म-मृत्यु पंजीयन, अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, फायर सेफ्टी प्रकरण, आईएचएसडीपी योजना के हितग्राहियों का सत्यापन, स्वच्छ भारत मिशन की गतिविधियां और ई-केवाईसी के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। साथ ही अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली में नियमित रूप से लॉगिन कर कार्य संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।P


