P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
HomeचुनावMP Rajya Sabha Election : मध्यप्रदेश बीजेपी से नरोत्तम-केपी यादव जाएंगे राज्यसभा!

MP Rajya Sabha Election : मध्यप्रदेश बीजेपी से नरोत्तम-केपी यादव जाएंगे राज्यसभा!

MP Rajya Sabha Election : मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होना है। इन सीटों के खाली होने के साथ ही बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों में दावेदारों की सक्रियता तेज हो गई है। प्रदेश में तीन सीटों में से दो सीटें बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना जताई जा रही है।

जून में खाली हो रही हैं तीन सीटें

राज्यसभा की जो सीटें खाली हो रही हैं, उनमें बीजेपी के सुमेर सिंह सौलंकी और जॉर्ज कुरियन की सीट शामिल है। वहीं कांग्रेस से दिग्विजय सिंह की सीट भी जून में रिक्त हो जाएगी। जॉर्ज कुरियन को बीजेपी ने केरल विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है, जिससे उनका राज्यसभा में दोबारा जाना लगभग तय नहीं माना जा रहा। वहीं दिग्विजय सिंह पहले ही राज्यसभा नहीं जाने की इच्छा जता चुके हैं।

कांग्रेस में कई नामों पर मंथन

कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है और दिल्ली स्तर पर उनके नाम की चर्चा चल रही है। इसके अलावा जीतू पटवारी, अरूण यादव, मिनाक्षी नटराजन के नाम भी चर्चा में हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और प्रदीप अहिरवार के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।

बीजेपी में भी दावेदारों की लंबी सूची

बीजेपी की ओर से मौजूदा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी को दोबारा राज्यसभा भेजा जा सकता है। इसके अलावा पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम भी तेजी से चर्चा में है। ग्वालियर क्षेत्र से जयभान सिंह पवैया और गुना लोकसभा के पूर्व सांसद केपी यादव का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल है। केपी यादव को बीजेपी राज्यसभा भेजने पर विचार कर सकती है, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने गुना लोकसभा सीट से केपी की जगह उनके धुर विरोधी ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया था। इतना ही नहीं गुना में हुई एक जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था की पार्टी केपी यादव का ध्यान रखेगी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें पार्टी में कोई अहम पद नही दिया गया। ऐसे में अब अटकले लगाई जाने लगी है कि बीजेपी इस बार केपी यादव को राज्यसभा भेज सकती है।

अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व पर निर्भर

हालांकि दोनों ही दलों में कई नामों की चर्चा है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा ही लिया जाएगा। फिलहाल चुनाव की तारीख तय होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट