P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतEid Special Recipes: ईद पर घर में बनाये ये टेस्टी डिसेज, मेहमान...

Eid Special Recipes: ईद पर घर में बनाये ये टेस्टी डिसेज, मेहमान बार-बार मांगेंगे

Eid Special Recipes: ईद उल फितर का त्योहार दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास होता है. रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद जब चांद दिखाई देता है, तो खुशी का माहौल बन जाता है और हर घर में स्वादिष्ट पकवान तैयार किए जाते हैं. इस दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर जश्न मनाते हैं और तरह-तरह के पारंपरिक खाना बनाकर एक-दूसरे को खिलाते हैं. ईद का त्योहार केवल इबादत और खुशियों का ही नहीं बल्कि स्वादिष्ट खाने के लिए भी फेमस है.

शीर खुरमा

ईद की सुबह अक्सर मीठे पकवान से शुरू होती है. इनमें सबसे ज्यादा पॉपुलर डिश शीर खुरमा मानी जाती है. यह एक खास मिठाई है जिसे दूध, सेवइयां, खजूर और ड्राई फ्रूट्स के साथ तैयार किया जाता है. इसका स्वाद बेहद क्रीमी और खुशबूदार होता है, इसलिए इसे ईद के दिन लगभग हर घर में बनाया जाता है. कई जगह लोग नमाज के बाद सबसे पहले यही मिठाई खाते हैं और मेहमानों को भी परोसते हैं. इस मिठाई को ईद की पहचान भी माना जाता है.

बिरयानी

ईद के खास खाने की बात हो और बिरयानी का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता. बिरयानी सबसे लोकप्रिय व्यंजन है. खुशबूदार बासमती चावल, मसालों और मीट के साथ तैयार की गई यह डिश हर किसी को पसंद आती है. भारत के अलग-अलग हिस्सों में बिरयानी के कई प्रकार बनाए जाते हैं, जैसे हैदराबादी बिरयानी, लखनवी बिरयानी या फिर कोलकाता बिरयानी. ईद के दिन घरों में बड़े बर्तन में बिरयानी बनती है ताकि परिवार और मेहमान मिलकर इसका आनंद ले सकें.

शामी कबाब

इसके अलावा कई घरों में शामी कबाब भी बनाए जाते हैं. यह कबाब की एक खास किस्म होती है जिसे कीमा, चना दाल और मसालों के मिश्रण से तैयार किया जाता है. इसे हल्का सा फ्राई किया जाता है जिससे बाहर से कुरकुरा और अंदर से बेहद नरम स्वाद मिलता है. अक्सर इसे पुदीने की चटनी और सलाद के साथ परोसा जाता है. ईद की दावत में यह स्टार्टर के रूप में काफी पसंद किया जाता है.

निहारी और हलीम

ईद के मेन्यू में निहारी और हलीम जैसे पारंपरिक व्यंजन भी शामिल किए जाते हैं. निहारी एक मसालेदार मीट स्टू होता है जिसे लंबे समय तक धीमी आंच पर पकाया जाता है. वहीं हलीम गेहूं, दाल और मांस को घंटों पकाकर तैयार किया जाने वाला गाढ़ा और स्वादिष्ट पकवान है. इन व्यंजनों का स्वाद इतना भरपूर होता है कि इन्हें खाने के बाद लंबे समय तक उनकी खुशबू और स्वाद याद रहता है.

सेवइयां

मीठे पकवानों में सेवइयां भी ईद के दिन खास जगह रखती हैं. कई घरों में सूखी सेवइयां बनाई जाती हैं, जबकि कुछ जगह दूध के साथ पकाकर इसे और ज्यादा रिच बनाया जाता है. इसके ऊपर बादाम, काजू और पिस्ता डाले जाते हैं जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें- Gwalior LPG Gas Crisis : ग्वालियर में रसोई गैस संकट, दीनदयाल रसोई बंद!


सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट