P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Durg RTO Recovery : अगर इस नेशनल हाईवे से गुजर रहे, तो...

Durg RTO Recovery : अगर इस नेशनल हाईवे से गुजर रहे, तो आपकी जेब कटना तय!

Durg RTO Recovery : अगर आप छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 30 पर वाहन से सफर कर रहे है तो आपकी जेब कटनी तय है। हम ये इसलिए कह रहे है क्योंकि एनएच-30 पर आरटीओ की उड़नदस्ता टीम तैनात है, जो आपकी जेब काट सकती हैं।

RTO ने खोल रखी वसूली की दुकान

दुर्ग आरटीओ की उड़नदस्ता की टीम ने एनएच-30 मार्ग पर अपनी दुकान खोल रखी है। जो कि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों से कार्यवाही का डर बताकर और नियम कायदों का हवाला देकर अवैध रूप से वसूली कर रही है। इस गंभीर मामले को संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया और परिवहन मंत्री से सवाल भी किए।

वाहनों से अवैध वसूली

दरअसल, छत्तीसगढ़ का नेशनल हाईवे-30 सड़क, जो कि राजधानी से बस्तर को जोड़ती है, यहां इस मार्ग पर अभी बीते कुछ दिनों से आरटीओ की उड़नदस्ता टीम मौजूद है, जो मार्ग से गुजरने वाले हर वाहन ख़ासतौर पर बड़े मालवाहक वाहन, और हाइवा को रोककर कार्यवाही के नाम पर उनसे अवैध वसूली कर रही है। कभी इनकी दुकान मरकाटोला घाट होता है, तो कभी जिले का सीमा क्षेत्र, तो कभी जगतरा टोल प्लाजा तो कभी चिटौद में यह अपनी दुकान सजाती है। अवैध वसूली के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है, जो तेजी से वायरल हो रहे है।

जांच के नाम पर हजारों की वसूली

कुछ दिनों पहले इनकी दुकान एनएच-30 के टोल प्लाजा के पास सजी थी, जहां वाहनो की चेकिंग व जांच के नाम पर मनमाने ढंग से अवैध रूप से पैसे लिए जा रहे थे। वाहन चालकों का आरोप है कि उचित कार्रवाई की जगह केवल पैसों के लिए उत्पीड़न किया जा रहा हैं। इसके पहले भी दुर्ग की आरटीओ उड़नदस्ता टीम द्वारा जांच के नाम पर ट्रक और पिकअप चालकों से प्रति वाहन 1,000-3,000 तक की ‘एंट्री’ यानी अवैध वसूली के गंभीर आरोप लग चुके हैं। उड़नदस्ता टीम द्वारा वाहनों को रोककर, ओवरलोडिंग या दस्तावेज़ों के बहाने जबरन अवैध वसूली की जा रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट