Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीखिरहनी ओवरब्रिज बना मौत का जाल! तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को...

खिरहनी ओवरब्रिज बना मौत का जाल! तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को कुचला, पुलिस की देरी पर भड़का जनाक्रोश

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी।– कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरहनी ओवरब्रिज पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ट्रक ऑटो के ऊपर चढ़ गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ऑटो में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।वहीं, घटना के बाद लोगों में उस वक्त आक्रोश और बढ़ गया जब सूचना देने के बावजूद पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए लापरवाही के आरोप लगाए।हादसे के चलते खिरहनी ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे लंबा जाम लग गया। बाद में स्थिति को संभालकर यातायात बहाल किया गया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज पर ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किया जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही, आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।फिलहाल, पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग इस हादसे के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट