सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— हिंदू नववर्ष का आगाज, 9 दिनों तक भजन-कीर्तन और जागरण से गूंजेगा शहर, सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजामकटनी-चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के साथ ही आज से हिंदू नववर्ष का शुभारंभ हो गया है। पूरे कटनी शहर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही जालपा देवी मंदिर सहित खेर माता मंदिर और अन्य प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।मंदिरों में माता रानी के जयकारों के साथ भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है। पूरे शहर के देवी धामों में अगले 9 दिनों तक विशेष धार्मिक आयोजन होंगे, जिनमें देवी जागरण, भजन-कीर्तन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। वातावरण भक्तिमय हो गया है और हर ओर “जय माता दी” के जयकारे गूंज रहे हैं।नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं नगर निगम ने मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की है।श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और पूरे नौ दिनों तक कटनी शहर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के रंग में रंगा रहेगा।
कटनी में चैत्र नवरात्रि की धूम: जालपा देवी मंदिर सहित देवी धामों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सम्बंधित ख़बरें


