P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeमनोरंजनDhurandhar 2: इन साइट्स पर धुरंधर हुआ लीक, फ्री में डाउनलोड कर...

Dhurandhar 2: इन साइट्स पर धुरंधर हुआ लीक, फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और इसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज है और लोग सिनेमाघरों से ही फिल्म की जानकारी लीक कर रहे हैं. रिलीज से पहले आदित्य धर, रणवीर सिंह और यहां तक ​​कि यामी गौतम ने खुद आगे आकर दर्शकों से खास अपील की थी कि वे किसी भी तरह के स्पॉइलर या वीडियो शेयर न करें और फिल्म का अनुभव खराब न करें. फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके कुछ क्लिप्स इंटरनेट पर तेजी से फैलने लगे. इन वीडियो में एक्शन सीन और कहानी से जुड़े अहम पल नजर आए, जिससे फिल्म का सस्पेंस काफी हद तक उजागर होने का खतरा पैदा हो गया. भले ही इन क्लिप्स की क्वालिटी साफ नहीं थी, लेकिन वे कहानी की झलक देने के लिए काफी थीं. यही वजह है कि टीम ने इसे लेकर गंभीर चिंता जताई.

इन साइट्स पर फ्री में धुरंधर डाउनलोड कर रहे लोग

धुरंधर 2 रिलीज के आसपास ही इंटरनेट पर इसके अवैध डाउनलोड किया जा रहा है. कई लोग इसे तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला, टेलीग्राम और मूवीरूल्ज जैसे प्लेटफॉर्म्स से मुफ्त में डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे हैं, जो पूरी तरह गैरकानूनी है. जैसे ही फिल्म के प्रीव्यू शुरू हुए, इंटरनेट पर “फ्री डाउनलोड” से जुड़े सर्च अचानक बढ़ने लगे. इससे यह साफ संकेत मिला कि कुछ लोग फिल्म को बिना टिकट और बिना अनुमति के देखने की कोशिश कर रहे हैं. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि इन वेबसाइट्स पर फिल्मों के अलग-अलग क्वालिटी वाले वर्जन उपलब्ध करा दिए जाते हैं, जो बाद में सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए तेजी से फैल जाते हैं. लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि इस तरह फिल्म डाउनलोड करना या देखना केवल गलत ही नहीं, बल्कि कानूनन अपराध भी है.

पायरेसी को लेकर कड़े नियम

भारत में पायरेसी को लेकर काफी सख्त नियम बनाए गए हैं. अगर कोई व्यक्ति ऐसी वेबसाइट्स से फिल्म डाउनलोड करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे भारी जुर्माना देना पड़ सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जुर्माना तीन लाख रुपये तक हो सकता है. इतना ही नहीं, बार-बार ऐसा करने पर जेल की सजा भी हो सकती है. यहां तक कि कई मामलों में केवल निजी इस्तेमाल के लिए भी पायरेटेड कंटेंट देखना कानून का उल्लंघन माना जाता है. यानी अगर कोई व्यक्ति सोचता है कि वह सिर्फ अपने लिए फिल्म डाउनलोड कर रहा है और इसमें कोई नुकसान नहीं है, तो वह गलत है. कानून इस मामले में किसी तरह की छूट नहीं देता. इसके अलावा, पायरेसी वेबसाइट्स खुद भी काफी खतरनाक होती हैं। इन साइट्स पर अक्सर नकली डाउनलोड बटन, भ्रामक विज्ञापन और वायरस छिपे होते हैं। कई बार लोग फिल्म डाउनलोड करने के चक्कर में अपने मोबाइल या कंप्यूटर को खतरे में डाल देते हैं. इससे डेटा चोरी, बैंकिंग फ्रॉड या डिवाइस हैक होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Haunted Railway Stations: क्या आपने सुनी हैं इन भूतिया रेलवे स्टेशनों की कहानियां? जानिए सबसे डरावनी जगहें


सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट