Wednesday, November 4, 2026
HomeवीडियोLPG नहीं थी तो Heat Rod से पकाई सब्जी, Video देख लोग...

LPG नहीं थी तो Heat Rod से पकाई सब्जी, Video देख लोग बोले ये खतरनाक है

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस वीडियो में एक टेक प्रोफेशनल ने खाना बनाने का ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और सोचने पर मजबूर भी हो गए हैं. दरअसल, जब उसके घर में गैस खत्म हो गई, तो उसने आमतौर पर पानी गर्म करने के लिए इस्तेमाल होने वाले हीट रॉड से ही खाना पकाने का तरीका निकाल लिया.

पानी गर्म करने वाले रोड से बनाया खाना

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बर्तन में सब्जी या करी रखी हुई है और गैस चूल्हे की जगह उसमें सीधे ही हीट रॉड डाल दी गई है. जैसे ही रॉड गर्म होती है, करी धीरे धीरे उबलने लगती है और उसमें बुलबुले बनने लगते हैं. यह नजारा काफी अलग और अनोखा लगता है, क्योंकि आमतौर पर हीट रॉड का इस्तेमाल सिर्फ पानी गर्म करने के लिए किया जाता है, न कि खाना पकाने के लिए. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था और देखते ही देखते यह वायरल हो गया. वीडियो पर लिखा गया था “Gas gone, Heat rod on”, जिससे साफ समझ आता है कि यह जुगाड़ गैस खत्म होने की वजह से किया गया था. कई लोगों ने इसे एक क्रिएटिव आइडिया बताया, वहीं कुछ लोगों ने इसे खतरनाक और असुरक्षित भी कहा. असल में यह वीडियो सिर्फ एक मजेदार जुगाड़ नहीं है, बल्कि मौजूदा हालात की एक झलक भी दिखाता है. देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर दिक्कतें सामने आ रही हैं. कई जगहों पर सिलेंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है, जिससे लोगों को खाना बनाने में परेशानी हो रही है. छोटे होटल और ढाबे तक इस समस्या से प्रभावित हो रहे हैं और कुछ को अस्थायी रूप से बंद भी करना पड़ा है.

गैस की हो रही किल्लत

ऐसी स्थिति में लोग अलग अलग तरीके आजमाने लगे हैं. कहीं लोग इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कहीं पारंपरिक ईंधन की ओर लौट रहे हैं. यह वायरल वीडियो भी उसी बदलाव और मजबूरी की एक मिसाल माना जा रहा है, जहां लोग अपनी जरूरत के अनुसार नए तरीके खोज रहे हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रयोग सुरक्षित नहीं होते. हीट रॉड को खाने में डालकर उपयोग करना स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों के लिहाज से सही नहीं माना जाता. इससे करंट लगने या खाने के दूषित होने का खतरा भी हो सकता है. इसलिए इसे केवल एक प्रयोग या जुगाड़ के रूप में ही देखा जाना चाहिए, न कि अपनाने योग्य तरीका. सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दो तरह की देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने इसे मुश्किल समय में काम आने वाला आइडिया बताया, जबकि अन्य ने इसे जोखिम भरा कदम कहा. यह बहस इस बात को भी उजागर करती है कि जब हालात चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं, तो लोग नए और अनोखे समाधान ढूंढने लगते हैं.

यह भी पढ़ें- Haunted Railway Stations: क्या आपने सुनी हैं इन भूतिया रेलवे स्टेशनों की कहानियां? जानिए सबसे डरावनी जगहें

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट