P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeवीडियोस्टेज में दुल्हे को देखते ही फूटफूटकर रोई दुल्हन, Video देख हिल...

स्टेज में दुल्हे को देखते ही फूटफूटकर रोई दुल्हन, Video देख हिल जाएंगे

सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो अक्सर तेजी से वायरल हो जाते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन का डांस लोगों का ध्यान खींच लेता है तो कभी शादी समारोह के दौरान घटी कोई अनोखी घटना चर्चा का विषय बन जाती है. शादी का दिन किसी भी लड़का-लड़की के जीवन का बेहद महत्वपूर्ण पल माना जाता है, क्योंकि इसी दिन से उनकी जिंदगी की नई शुरुआत होती है. हालांकि कई बार इस खुशियों भरे मौके पर ऐसे दृश्य भी सामने आ जाते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं और इंटरनेट पर चर्चा का कारण बन जाते हैं.हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इसमें शादी के मंच पर बैठी एक दुल्हन अचानक रोने लगती है. उसके बगल में दूल्हा बैठा दिखाई देता है और आसपास कई मेहमान भी मौजूद हैं, लेकिन दुल्हन लगातार सिर झुकाकर रोती रहती है। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स भी हैरान रह जाते हैं.वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का मंच पूरी तरह से सजा हुआ है और दूल्हा-दुल्हन को ब्राइडल चेयर पर बैठाया गया है. दूल्हा शांत होकर बैठा रहता है, जबकि दुल्हन काफी भावुक नजर आती है. वह बार-बार सिर झुकाकर रोती दिखाई देती है. दुल्हन के चेहरे के हाव-भाव और उसके लगातार रोने को देखकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि शायद वह इस शादी से खुश नहीं है, जबकि कुछ यूजर्स का मानना है कि यह विदाई या पारिवारिक भावनाओं की वजह से भी हो सकता है. एक यूजर ने लिखा, लगता है काले लड़के को देखकर रो रही है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, बिना मर्जी की शादी में ये ही होता है… एक बेटी का दिल फिर टूट गया है.. बहुत दुख होता है. एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या हो रहा है ये.. कुछ समझ नहीं आया.. लड़का भी शांत है. हालांकि वीडियो में इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती कि दुल्हन के रोने की असली वजह क्या है.आप भी इसे देखें और एंजॉय करें.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट