P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में रंगमंच का जलवा, “एम.ए. थर्ड डिवीजन” ने जीता दिल

कटनी में रंगमंच का जलवा, “एम.ए. थर्ड डिवीजन” ने जीता दिल

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी– संप्रेषणा नाट्य मंच की प्रस्तुति में सामाजिक व्यंग्य और सशक्त अभिनय ने बांधा समां

कटनी, 23 मार्च 2026:संप्रेषणा नाट्य मंच, कटनी द्वारा 22 मार्च 2026 को संप्रेषणा नाट्य गृह में स्वांग “एम.ए. थर्ड डिवीजन” का सफल एवं सराहनीय मंचन किया गया। यह प्रस्तुति विजय तेंदुलकर के प्रसिद्ध नाटक “जाति ही पूछो साधु की” पर आधारित रही, जिसका अनुवाद वसंत देव द्वारा किया गया है।कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, कला प्रेमियों और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। नाटक ने अपने प्रभावशाली संवाद, सशक्त अभिनय और तीखे सामाजिक व्यंग्य के जरिए दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। कई दृश्यों पर दर्शकों की तालियों की गूंज ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।नाटक में महिपत की भूमिका निभाने वाले आकाश तिवारी ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। वहीं नलिनी के किरदार में शिवानी अहिरवार ने भावनात्मक गहराई के साथ पात्र को जीवंत किया। कक्का की भूमिका में के.एल. राव ने अपने अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि बबना के किरदार में सादात भारती ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।अन्य कलाकारों—योगेश तिवारी, ऋषि परौहा, आदित्य गोस्वामी, अनुज मिश्रा, सतीश अहिरवार, शिवा रजक, शिवम रजक, हर्ष श्रीवास्तव, वान्या मालवीय, दिवांशु जायसवाल, मोहित साहू, आशु, हार्दिक, आदी एवं कार्तिक—ने भी अपनी भूमिकाओं को प्रभावी ढंग से निभाया और नाटक को पूर्णता प्रदान की।प्रस्तुति का तकनीकी पक्ष भी मजबूत रहा। लाइटिंग और रूपसज्जा ने प्रत्येक दृश्य को यथार्थ रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नाटक का निर्देशन द्वारिका दाहिया ने किया, जिनके सशक्त निर्देशन और सूक्ष्म प्रस्तुति ने पूरे मंचन को ऊंचाई दी।संगीत संयोजन गणेश माथुर और ताल वाद्य विनोद सूर्यवंशी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने नाटक के भावों को और प्रभावी बनाया।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों—राजेंद्र सिंह, कपिल जी, जोधाराम जयसिंघानी, अरविंद तिवारी, अजय प्रताप सिंह, जुगल मिश्रा, रोज़लीन शाह और अंकिता तिवारी—ने कलाकारों और पूरी टीम की सराहना की।अंत में द्वारिका दाहिया ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। दर्शकों की जोरदार प्रतिक्रिया ने नाट्य मंच को भविष्य में और भी उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देने के लिए प्रेरित किया

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट