MLA Ajay Singh : मध्यप्रदेश कांग्रेस की राजनीति में इन दिनों आपसी मतभेद देखने को मिल रहे है। खासतौर पर चुरहट विधानसभा से कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल भैया प्रदेश की राजनीति से अपने आप को अलग सलग महसूस कर रहे है। हाल ही में उनके एक बयान से प्रदेश कांग्रेस की सियासत में उबाल आ गया था और अब एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लगने लगा है कि प्रदेश कांग्रेस की सियासत में बवाल मचना तय है?
अजय सिंह का बयान
दरसअल, अजय सिंह राहुल भैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियोें में वे अपनी पीड़ा जाहिर करते नजर आ रहे है। उनका कहना है कि दिल्ली की बैठकों में सिर्फ उन लोगों को बुलाया जाता है जिनके पास पद है। कमलनाथ जी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री है, मैं पूर्व नेता विपक्ष हूं, दोनों लोग वर्तमान में विधायक हैं, फिर भी शायद उस श्रेणी में नहीं आते कि जिसमें बुलाया जाए।
सीएम बनने की उठी मांग
इसके बाद उनका एक दूसरा वीडियो सोशल मीडिया भी समाने आया है। वीडियो में कांग्रेसी एक रेलवे स्टेशन पर अजय सिंह के स्वागत में पहुंचे थे। उसी दौरान अजय सिंह को मुख्यमंत्री बनाने की आवाज उठती है। जैसे ही कार्यकर्ता कहते है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो, अजय सिंह राहुल भैया जैसा हो . . . . इसके बाद राहुल भैया सर पकड़ते हुए कार्यकर्ता को चुप करवा देते है।
एमपी दौरे पर अजय सिंह
आपको बता दें कि अजय सिंह पिछले दिनों मध्यप्रदेश के कई अंचलों दौरे पर भी निकले हुए हैं, लेकिन उन्हें पार्टी का उस तरह से सहयोग नहीं मिल रहा है जिस तरह से मिलना चाहिए। ऐसा माना जा रहा है। कांग्रेस की हालत मध्यप्रदेश में आज भी उसी तरह बनीं हुई है कि रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई। हालांकि आपको बता दें कि सीएम बनाए जाने की मांग का वीडियो कहां का है और कब का है, यह अभी स्पष्ट नही है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


