P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Haunted Places: इन जगहों पर दिन में भी जाने से डरते...

MP Haunted Places: इन जगहों पर दिन में भी जाने से डरते हैं लोग, सुनाई देती हैं अजीब आवाजें

मध्य प्रदेश अपनी ऐतिहासिक विरासत और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां कुछ ऐसी जगहें भी हैं जिनके बारे में सुनकर लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है. इन जगहों को लेकर लंबे समय से अजीब घटनाओं और रहस्यमयी किस्सों की चर्चा होती रही है. खास बात यह है कि कुछ लोकेशन्स ऐसी बताई जाती हैं जहां लोग दिन में भी जाने से कतराते हैं.

सबसे पहले बात करें भोपाल में स्थित डाऊ इंडस्ट्रियल एरिया का, यह काफी डरावनी जगह माना जाता है. यह इलाका 1984 की गैस त्रासदी से जुड़ा हुआ है. स्थानीय लोगों का मानना है कि इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्माएं आज भी यहां भटकती हैं. कई लोग दावा करते हैं कि यहां रात में अजीब आवाजें सुनाई देती हैं और माहौल अचानक बदल जाता है.

भोपाल अपनी झीलों और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है, लेकिन ताजमहल पैलेस के आसपास का इलाका लोगों को डराने के लिए भी मशहूर है. कई लोगों का कहना है कि यहां से गुजरते वक्त अजीब सा डर महसूस होता है. स्थानीय कहानियों के मुताबिक महल के अंदर से सफेद साड़ी पहने एक महिला के दिखाई देने की बात कही जाती है, जो खिड़कियों से बाहर झांकती नजर आती है. रात होते ही यहां का माहौल और ज्यादा डरावना हो जाता है, सन्नाटा छा जाता है और लोग इस जगह से दूरी बनाना ही बेहतर समझते हैं. इसी वजह से इसे अब भूतिया जगह माना जाने लगा है.

धार जिले के ऐतिहासिक मांडू की करें. यह जगह अपने शानदार महलों और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन इसके साथ कई डरावनी कहानियां भी जुड़ी हुई हैं. पहाड़ियों पर बसे इस किलेनुमा शहर में सन्नाटा और वीरानी का माहौल कई बार लोगों को असहज कर देता है. Mandu को आमतौर पर खूबसूरती के लिए जाना जाता है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार यहां कुछ हिस्सों में अजीब घटनाओं का अनुभव भी हुआ है.

इंदौर में मौजूद एमजी रोड की खाली बिल्डिंग को भी भूतिया माना जाता है. कहा जाता है कि यहां एक महिला ने आत्महत्या की थी, जिसके बाद से इस जगह पर अजीब घटनाएं होने लगीं. धीरे-धीरे लोग इस बिल्डिंग को छोड़कर चले गए और अब यह पूरी तरह खाली पड़ी है.

इसी शहर का एबी रोड ब्रिज भी लोगों के बीच डर का कारण बना हुआ है. कई लोगों का दावा है कि देर रात यहां सफेद साड़ी पहने एक महिला दिखाई देती है और उसके बाद हादसे हो जाते हैं. यह कहानी स्थानीय लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है.

शिवपुरी का ऐतिहासिक किला भी इस लिस्ट में शामिल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रात में अजीब हलचल होती है और कभी-कभी किसी के होने का एहसास होता है. कुछ कहानियों के मुताबिक पुराने समय के एक राजा से जुड़ी घटनाओं के कारण यह जगह रहस्यमयी बन गई है.

गुना जिले में स्थित थॉमस चर्च को लेकर भी डरावनी बातें कही जाती हैं. यहां रात के समय बच्चों के रोने जैसी आवाजें सुनाई देने का दावा किया जाता है. इसी वजह से लोग इस इलाके से दूरी बनाए रखते हैं.

इसके अलावा सुख निवास पैलेस जैसी खूबसूरत जगह भी रहस्यमयी घटनाओं के कारण चर्चा में रहती है. बाहर से भव्य दिखने वाला यह महल कई लोगों के अनुसार अंदर से अजीब अनुभव कराता है.

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट