ASI Ravindra Kumar Guru : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कसरावद थाने में पदस्थ एक एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई रवींद्र कुमार गुरु 7,000 रूपए की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।
दरोगा बाबू की पेंट गीली!
बताया जा रहा है कि जैसे ही लोकायुक्त टीम मौके पर पहुंची, आरोपी पुलिसकर्मी घबरा गया। अचानक हुई कार्रवाई से वह इतना तनाव में आ गया कि मौके पर ही उसने पेंट में ही पेशाब कर ली। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


