P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशASI Ravindra Kumar Guru : रिश्वत ले रहे थे दरोगा बाबू, लोकायुक्त...

ASI Ravindra Kumar Guru : रिश्वत ले रहे थे दरोगा बाबू, लोकायुक्त के डर पेंट में कर ली पेशाब!

ASI Ravindra Kumar Guru : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कसरावद थाने में पदस्थ एक एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई रवींद्र कुमार गुरु 7,000 रूपए की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।

दरोगा बाबू की पेंट गीली!

बताया जा रहा है कि जैसे ही लोकायुक्त टीम मौके पर पहुंची, आरोपी पुलिसकर्मी घबरा गया। अचानक हुई कार्रवाई से वह इतना तनाव में आ गया कि मौके पर ही उसने पेंट में ही पेशाब कर ली। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट