P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकार में अचानक लगी आग, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर...

कार में अचानक लगी आग, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत, बेबस देखते रह गए लोग

कार में शॉर्ट सर्किट ने ली 4 साल के बच्चे की जान

​इंदौर। जिले के महू (सिमरोल) क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। यहां खंडवा रोड पर खड़ी एक स्विफ्ट कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार के भीतर मौजूद 4 वर्षीय मासूम चिराग को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह अपने पिता की आंखों के सामने जिंदा जल गया।

​काम में व्यस्त थे पिता, अचानक धधक उठी कार

​पेशे से मैकेनिक संजय बढ़िया शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने बेटे चिराग के साथ सेल सिटी के पास काम करने पहुंचे थे। संजय वहां एक डीजे वाहन की मरम्मत कर रहे थे, जबकि छोटा चिराग पास ही खड़ी स्विफ्ट कार में बैठा था। इसी दौरान कार से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

​बेबस रहे लोग, बुझ गया घर का चिराग

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का अवसर नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर लपटों पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण कोई कार के करीब नहीं जा सका। पिता संजय अपने बेटे को बचाने के लिए चीखते रहे, लेकिन बेबसी के बीच मासूम ने कार के भीतर ही दम तोड़ दिया।

​शॉर्ट सर्किट बनी काल का कारण

​सूचना मिलते ही सिमरोल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर बुरी तरह झुलस चुके बच्चे के शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट नजर आ रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए महू सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में मातम पसरा है और पिता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट