P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतBJP News: भाजपा को झटका, तीन पूर्व विधायक समेत कई नेता कांग्रेस...

BJP News: भाजपा को झटका, तीन पूर्व विधायक समेत कई नेता कांग्रेस में हुए शामिल

BJP News: भारतीय जनता पार्टी की राजनीति को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इनमें तीन पूर्व विधायक भी शामिल हैं। बीजेपी नेताओं के कांग्रेस में आने के बाद से सियासी समीकरणों में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।

तीन पूर्व भाजपा विधायक कांग्रेस में शामिल

दरसअल, कांग्रेस में शामिल होने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल और भीमलाल आर्य प्रमुख नाम हैं। इनके अलावा गौरव गोयल, लाखन सिंह नेगी और अनुज गुप्ता समेत कई अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ये सभी नेता उत्तराखंड राज्य से आते है।

टिकट नहीं मिलने से नाराज

सूत्रों के मुताबिक, राजकुमार ठुकराल पहले ही 2022 विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर भाजपा से दूरी बना चुके थे। वहीं नारायण पाल का राजनीतिक सफर भी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, वे बसपा में सक्रिय रहने के बाद कांग्रेस में आए, लेकिन 2022 में टिकट न मिलने के बाद वहां से भी अलग हो गए थे। तो वही घनसाली सीट से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने भी कांग्रेस जॉइन कर ली है। इसके अलावा 2019 में रुड़की नगर निगम से निर्दलीय मेयर बने गौरव गोयल का कांग्रेस में शामिल होना भी अहम माना जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट