Police Promotion : छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे के अंदर बड़े स्तर पर पदोन्नति की गई है। छत्तीसगढ़ गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 16 अधिकारियों को निरीक्षक और कंपनी कमांडर से पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बनाया गया है।
सरकार ने यह फैसला विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में हुई सिफारिशों के तहत लिया है। पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-12 में रखा गया है, जिसमें निर्धारित वेतनमान के अनुसार लाभ मिलेगा। यह प्रमोशन उनके कार्यभार संभालने के बाद से लागू माना जाएगा। जिन अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, वे अब डीएसपी संवर्ग (विशेष शाखा) में शामिल होंगे। हालांकि तैनाती के अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।
ये अधिकारी हुए पदोन्नत
विशेष शाखा से: सविता सिंह परिहार, अरनोल्ड संतरी बड़ा, विष्णु प्रसाद देशमुख
कंपनी कमांडर श्रेणी से: बृजेश कुमार भदौरिया, अविनाश कुमार अग्निहोत्री, हरीश कुमार तिवारी, अमित शर्मा, मनीष कुमार साहू, शैलेन्द्र कुमार सेन, देवनारायण सिंह, इन्द्रसेन बंजारे, मिलमन मिंज, ओमप्रकाश सेन, राकेश कुमार सलाम, राम बहादुर शर्मा और शब्बीर अली
