P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Weather Alert: भोपाल-ग्वालियर सहित इन जिलों में चलेगी लू, तापमान होगा...

MP Weather Alert: भोपाल-ग्वालियर सहित इन जिलों में चलेगी लू, तापमान होगा 45 डिग्री सेल्सियस पार

अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है. मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा और हीट वेव की स्थिति बन सकती है. मार्च के आखिर में मौसम ने कई बार करवट ली, लेकिन अब तेज गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

मध्यप्रदेश में बढ़ेगा मौसम

अप्रैल के पहले हफ्ते से ही मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेज होने लगा है. कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच रहा है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, इस बार अप्रैल और मई महीने पिछले सालों की तुलना में ज्यादा गर्म रह सकते हैं. कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान जताया गया है. शुरुआती दिनों में ही लू चलने की संभावना जताई गई है. खासकर ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और जबलपुर संभाग में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे शहरों में भी गर्मी लगातार बढ़ेगी. यहां तापमान धीरे-धीरे बढ़कर लोगों को परेशान कर सकता है.

चलेगी हीटवेब

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार गर्मी लंबी चल सकती है. हीट वेव के हालात एक-दो दिन नहीं बल्कि कई दिनों तक बने रह सकते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ेगी. मार्च में बारिश और ओलावृष्टि के बाद अचानक तापमान बढ़ने से मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है. यही कारण है कि अप्रैल की शुरुआत से ही तेज गर्मी का असर दिखाई देने लगा है. विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार मौसम में उतार-चढ़ाव ज्यादा रहा है. कभी बारिश तो कभी तेज गर्मी, इस वजह से लोगों को मौसम के साथ तालमेल बैठाने में दिक्कत हो रही है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि तेज गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है ताकि शरीर पर गर्मी का असर कम हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट