P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMLA Babu Jandel: भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे...

MLA Babu Jandel: भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल

MLA Babu Jandel: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में इन दिनों सियासी तापमान अपने चरम पर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय सिंह राहुल भैया के दौरे के बाद शुरू हुई जुबानी जंग अब धार्मिक टिप्पणियों तक पहुंच गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का एक बयान सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, विवाद की शुरुआत भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह जाट के उस बयान से हुई, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला था। भाजपा नेता ने कांग्रेसियों को राम विरोधी बताते हुए कहा, इनके पाप गंगा में भी नहीं धुलेंगे, इन्हें तो हज यात्रा पर जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस नेताओं के श्योपुर दौरे को महज पिकनिक करार दिया था।

बाबू जंडेल का करारा जवाब

भाजपा नेता की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने अनोखे अंदाज में भाजपा को घेरा। जंडेल ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि भाजपा नेता कह रहे हैं कि हमने बहुत पाप किए हैं और हमें हज जाना चाहिए। मैं तो कहता हूं कि भाजपा सरकार हमारा वीजा बनवा दे, हम हज पर जाने के लिए तैयार हैं। हम तो गंगा जी, हज और बद्रीनाथ सभी का समान रूप से सम्मान करते हैं।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर

विधायक बाबू जंडेल के इस बयान के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है। जहां एक तरफ भाजपा इसे कांग्रेस का तुष्टीकरण करार दे रही है, तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के पास विकास के मुद्दों की कमी है, इसलिए वे धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट