P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशKamal Nath Statement: कांग्रेस नेता कमलनाथ का बयान, गैस की कोई कमी...

Kamal Nath Statement: कांग्रेस नेता कमलनाथ का बयान, गैस की कोई कमी नहीं…

Kamal Nath Statement: मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच भारत में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत की खबरों ने आम जनता की धड़कनें बढ़ा के रखी हुई है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडरों और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस बीच, छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, बल्कि यह सरकार के सिस्टम की नाकामी का नतीजा है।

गैस की कोई कमी नहीं…

हनुमान जन्मोत्सव के पावन मौके पर सिमरिया स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वर्तमान में जो डर का माहौल है, वह कृत्रिम है। देश में गैस की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। समस्या वितरण की है। सरकार सही समय पर सप्लाई करने में विफल रही है, जिसका फायदा कालाबाजारी करने वाले उठा रहे है। ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद लोगों को हफ्तों इंतजार करना पड़ रहा है, जो चिंताजनक है।

दिखा धार्मिक स्वरूप

राजनीतिक बयानों के बीच कमलनाथ का धार्मिक स्वरूप भी नजर आया। उन्होंने अपने सुपुत्र नकुलनाथ के साथ सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक और विशेष पूजा की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना। इस दौरान कमलनाथ ने निशाना साधते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ गांव-देहात में स्थिति खराब है। सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि अफवाहों पर विराम लगे और आम आदमी को राहत मिल सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट