सिवनी/ राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ सिवनी जिले के कुरई जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐरमा में निर्माणाधीन ऐरमा जलाशय लाडिया खोली परियोजना में सरकारी लापरवाही देखने में आ रही है। वर्ष 2018 में स्वीकृत यह बहुप्रतीक्षित सिंचाई परियोजना 6 साल बाद भी अधूरी पड़ी है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें –मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी
यह भी पढ़ें –भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल
जल संसाधन विभाग को ज्ञापन सौंपा
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रशासन और जल संसाधन विभाग को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह जलाशय क्षेत्र के किसानों के लिए जीवनरेखा साबित होने वाला था, जिससे सैकड़ों एकड़ भूमि सिंचित होती और भू-जल स्तर व पेयजल संकट से राहत मिलती। लेकिन लगातार देरी ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
चक्काजाम करने की चेतावनी
गांव में लगातार बैठकों का दौर जारी है। अब ग्रामीणों ने प्रशासन चेतावनी देते हुए कहा कि एक माह के भीतर निर्माण कार्य तेज नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि अब वे अपने हक के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले – ममता अब दीदी नहीं… – Khabar Digital
PM Kisan Samman Nidhi | 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त..


