P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeचुनावBengal Election 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नामांकन रैली को किया संबोधित,...

Bengal Election 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नामांकन रैली को किया संबोधित, बोले – ममता अब दीदी नहीं…

bengal election 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के BJP प्रत्याशियों की नामांकन रैली को संबोधित कर नामांकन-पत्र जमा कराए

Bengal Election 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ममता दीदी बंगाली मानुष के अधिकारों को बांग्लादेश को देने पर तुली हुई हैं, इसलिए यह चुनाव नहीं धर्म युद्ध है। इस माहौल में श्री राम का मंत्र हम सभी को ताकत दे रहा है। आज हमारे बंगाल में यहां का युवा-महिला-गरीब-किसान, सभी लोग बदलाव के लिए खड़े हो गए हैं। सब अपनी आन-बान-शान के लिए लड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादन ने गुरूवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के सलतोरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चांदना बारी, छतना क्षेत्र के प्रत्याशी सत्यनारायण मुखोपाध्याय, बांकुरा के उम्मीदवार नीलाद्री शेखर दाना, बरजोरा क्षेत्र से प्रत्याशी बिलेश्वर सिंघा एवं ओंडा क्षेत्र के प्रत्याशी अमरनाथ शाखा के संयुक्त नामांकन रैली को संबोधित कर नामांकन-पत्र जमा कराए।

Khabar Digital., Top Hindi news, MP, CG Hindi News, Latest News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह धरती सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव श्री रवींद्र नाथ टैगोर, सुप्रसिद्ध मूर्तिकार श्री राम किंकर की धरती है। ममता दीदी के राज में सब परेशान हैं। ममता बनर्जी अब दीदी नहीं हैं। ये बात पूरे देश में सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार को आने से इस बार कोई नहीं रोक सकता है। पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों की कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया भारत को आगे बढ़ते हुए देख रही है। ममता बनर्जी सरकार ने लगातार हिंदुओं को अपमानित करने का काम किया है।

विधानसभा चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं यह धर्म युद्ध है

आज दुनिया की कोई ताकत भाजपा को बंगाल में सत्ता हासिल करने से रोक नहीं सकती। बांकुरा जिले में 15 साल से सत्ता पर कायम ममता दीदी के राज में लोग पलायन कर रहे हैं। कोई ओडिशा जा रहा है, कोई महाराष्ट्र जा रहा है, कोई किसी अन्य राज्य में रोजगार की तलाश में जा रहा है। वर्तमान में बंगाल का युवा कंगाल हो रहा है और बांग्लादेशी मालामाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत का कद-उसका मान बढ़ता देख रही है। बांग्लादेश से घुसपैठिए आ रहे हैं और हमारे अधिकारों पर कब्जा कर रहे हैं। बांग्लादेश के लोगों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं है।

MP में पंचायत और निकाय चुनाव की सुगबुगाहट, भाजपा ने शुरू की तैयारियां

भाजपा भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतेगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आप सभी देवतुल्य जनता के चेहरे का नूर बता रहा है कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जीतने वाली है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं। आज हमारे देश में अनूसूचित जनजाति समाज की बहन द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति पद पर आसीन हैं, इससे भाजपा की नीति और काम करने का तरीका पता चलता है।

वामपंथी-कांग्रेस और ममता की पार्टी ने कभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को कभी महत्व नहीं दिया। गरीब से गरीब आदमी की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए, उसे पक्का मकान दिलाने का कार्य केवल भाजपा ही करती है। आज गरीब को पक्का मकान, राशन मिल रहा है। आज एससी-एसटी वर्ग को दस लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक के लोन स्टैंडअप योजना के माध्यम से मिले हैं। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं।

MP DA Hiked: मध्यप्रदेश कर्मचारियों का बढ़ा 3% DA, आदेश जारी

बहुत मजबूत स्थिति में है हमारा देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारा देश फल-फूल रहा है। वो जमाना गया जब आतंकवादी महानगरों में विस्फोट करके चले जाते थे, आज भारत पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों को खत्म करता है। 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेना का हौसला बढ़ा है।

आज ममता दीदी ने 77 समुदाय की ओबीसी लिस्ट में मुस्लिम जातियां जोड़ दीं, हिंदुओं को नहीं जोड़ा। मैं पूछना चाहता हूं कि वोट के लिए ऐसा पागलपन क्यों किया। ममता दीदी की सरकार को सबक सिखाने और भाजपा को सत्ता में लाने बंगाल की जनता ने कसम खाई है। अब ममता दीदी को बाय-बाय करने का टाइम आ गया है।

Kamal Nath Statement: कांग्रेस नेता कमलनाथ का बयान, गैस की कोई कमी नहीं… – Khabar Digital

हिसाब चुकता करने का समय आ गया है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये माहौल बता रहा है कि भाजपा ही भाजपा जीतेगी। ममता दीदी की सरकार में शिक्षक घोटाला हुआ, 26 हजार नियुक्तियां रद्द की गईं। उनके शासनकाल में प्रधानमंत्री आवास घोटाला, मनरेगा घोटाला हुआ। ममता ने केवल हिंदुओं का अपमान किया है। उन्होंने 24,788 से ज्यादा मुकदमे दायर कर बहनों को लज्जित किया है। ये सारी परेशानियां खत्म करने का समय आ गया है। अब बंगाल को आगे बढ़ाने का समय आ गया है।

आजादी के पहले से बंगाल में सबसे ज्यादा प्रतिभाएं थीं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि पहले कम्युनिस्ट और बाद में ममता की पार्टी ने राज्य का भट्टा बैठा दिया है। आज हिसाब चुकता करने का समय आ गया है। हम सब जान की बाजी लगाकर भाजपा को जिताने वाले हैं। हमें एक-एक के घर जाना है, 24 घंटे काम करना है, हम बंगाल में कमल खिलाकर रहेंगे, भाजपा को जिताकर रहेंगे। जब तक एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में न डल जाए, तब तक चैन से नहीं बैठना है।

ममता के राज में सब परेशान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आज बंगाल की धरती पर बांकुरा जिले से हमारे पांच प्रत्याशियों के नामांकन जमा करने के लिए मैं मध्यप्रदेश से आया हूं। जिस प्रकार से यहां हमारे कार्यकर्ताओं के बीच माहौल दिखाई दे रहा है मुझे इस बात की प्रसन्नता है इस पूरे क्षेत्र के अंतर्गत हर एक कार्यकर्ता जोश और उत्साह से भरा हुआ है।

बंगाल में ममता दीदी की सरकार से सभी लोग परेशान हैं, बांग्लादेशी घूसपेठियों को जिस तरीके से बढ़ावा दिया गया, हिंदुओं को अपमानित किया गया। आज वह सारा हिसाब चुकता करने का लोकतंत्र में सबसे बड़ा अवसर चुनाव का होता है। ऐसे में निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जब देश आगे बढ़ रहा है और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सभी घुसपेठियों सहित सभी प्रकार के आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जनता का रुझान भाजपा के साथ है और निश्चित रूप से बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। आज 21 से ज्यादा राज्यों में हमारी या हमारे सहयोगी दलों की सरकार हैं, ऐसे समय में बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने का निश्चय कर चुकी है।

खबर डिजिटल का बड़ा असर: NH-45 सड़क निर्माण में धांधली उजागर, डिंडौरी कलेक्टर ने दी चेतावनी – Khabar Digital

यह भी पढ़ें –मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी

यह भी पढ़ें –भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल

PM Kisan Samman Nidhi | 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट